नसीम अहमद / आगरा – बुधवार को आये तूफान व बारिश से आगरा में हुए जन-धन के नुकसान पीड़ितों के जख्मों पर मरहम लगाने के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ कल रात आगरा पहुचे आज आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा हवाई सर्वेक्षण से किया , इसके साथ ही पीड़ितों से मुलाकात उनका हाल जाना । सीएम के आगमन पर अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद कर दिया है।
शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे योगी आदित्यनाथ का हैलीकॉप्टर खेरिया एयरपोर्ट पर उतरा। यहां सड़क मार्ग से सीधे सर्किट हाउस पहुंचे। आज सुबह सीएम योगी एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती आपदा पीड़ितों का हालचाल जानने के लिए गए इसी के मद्देनजर एसएन मेडिकल कॉलेज में अलर्ट घोषित किया गया है। सारी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की जा रही हैं। तूफान की चपेट में आने वाले मरीजों का खास ख्याल रखा जा रहा है। सीएम योगी के आने से पहले एसएन मेडिकल कॉलेज के पास रोड भी बनवाई गई है। यहां पर रोड में काफी गड्ढें थे। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए तेजी से पैचिंग का काम किया आज 9:30 बजे सीएम योगी तूफान से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे करने निकले इस दौरान वो खेरागढ़ भी जा सकते हैं, जहां सबसे ज्यादा लोगों की इस आपदा में मौत हुई है।
तूफान और भारी बारिश से प्रभावित हुए आगरा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथपीड़ितों का हाल जानने पहुंचे। सुबह उठकर उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसके बाद घायलों से मिलने के लिए सुबह 8.30 बजे तक एसएन अस्पताल की नई इमारत में पहुंचे। यहां पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने मरीजों से बातचीत की। उनका हाल जाना और आश्वासन दिया, कि परेशान न हों, सरकार उनके साथ है। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ जिला अस्पताल पहुंचे, यहां भी बड़ी संख्या में तूफान के दौरान घायल हुए लोग भर्ती हैं। यहां मरीजों से उनका हाल पूछने के बाद अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए, कि घायलों के इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। यहां से वे खेरिया हवाई अड्डे से सीधे फतेहाबाद के शाहवेद गांव के लिए रवाना हो गए।

























