उत्तराखंड के लोकसभा चुनावों में महिलाओं के दम पर चुनाव – महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष

0
126

कान्तापाल /नैनीताल  –  कांग्रेस इस बार उत्तराखंड के लोकसभा चुनावों में महिलाओं के दम पर चुनाव मैदान में उतरने जा रही है जिसको लेकर महिला कांग्रेस ने कमर कस ली है, जिसके लिए आज कांग्रेस महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष सुस्मिता देव नैनीताल के दौरे मे रही नैनीताल पहुची कांग्रेस महिला अध्यक्ष ने बीजेपी सरकार पर जुबनी हमला करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार गरीब और महिलाओं  की विरोधी है l
साथ ही उन्होने मोदी सरकार से इस बार के लोक सभा चुनाव में महिलाओ के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की माॅग करते हुए कहा कि भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र में था कि वो चुनाव जीतने के बाद महिलाओ को 33 प्रतिशत आरक्षण देगी, लेकिन आज तक उनके द्धारा महिलाओं  को आरक्षण नहीं  क्यो नही दिया गया है। नैनीताल पहुंची सुस्मिता देव ने भाजपा और आर एस एस पर बडा हमला करते हुए कहा कि ये दोनो पार्टी नारी सशक्तिकरण की विरोधी है, जिस कारण आज देश में महिलाओं की स्थिति खराब हो रही है,, जिसके लिए कांग्रेस इस बार उत्तराखंड के चुनावो में सभी 5 सीटो पर महिला प्रत्याशियों  को चुनाव मैदान में उतारेगी,, और भाजपा का सुपडा साफ करेगी।