अंकित साह/ हल्द्वानी – काठगोदाम पुलिस और एंटी ड्रग स्वाक्यड टीम को आज एक बड़ी सफलता मिली है, टीम ने आज 786 ग्राम हीरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ़तार किया है, पकडी गयी हीरोइन की कीमत लगभग एक करोड रूपए आंकी जा रही है, पकडे गए तस्कर धर्मेन्द्र और सर्वेन्द्र सिंह बरेली और पीलीभीत के रहने वाले है और ये दोनो आरोपी अल्टो गाडी से हल्द्वानी में हीरोइन पहुंचाने आए थे, मुखबिर की सूचना पर काठगोदाम पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दोनो तस्करों को धर दबोचा, पुलिस के मुताबिक पकडे गए दोनों तस्करों का नैनीताल जिले में कोई भी आपराधिक रिकार्ड नही है लेकिन इनके बारे में संबंधित थानों
में पूुछताछ की जा रही है, फिलहाल पुलिस ने दोनो तस्करो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया हैं और पुलिस तस्करो के हल्द्वानी के सूत्रो के बारे में भी जानकारी जुटा रही है, हम आपको बता दे कि पिछले कई सालो में पुलिस ने इतनी बडी मात्रा में हीरोइन आज पकडी है I
























