करनाल -मनोहर लाल ने किया करनाल को स्वच्छ व सुंदर बनाने का आह्वïन

0
7

करनाल –केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने आज शहर में करीब एक अरब रुपये की चार परियोजनाओं को उदघाटन किया। इनमें से एक परियोजना नगर निगम और तीन करनाल स्मार्ट सिटी की हैं। उन्होंने शहरवासियों से करनाल को स्वच्छ, सुंदर व हरा-भरा बनाने में सहयोग का आह्वïन किया।
केंद्रीय मंत्री ने बाद दोपहर स्मार्ट सिटी मिशन के तहत सेक्टर-32 में 10.10 करोड़ की लागत से बने वृद्घ आश्रम, शक्ति कालोनी में 74.04 करोड़ की लागत से बने कमॢशल ब्लॉक और 13 करोड़ की लागत से बने कामकाजी महिला छात्रावास के अलावा नगर निगम की ओर से मीरा सदभावना चौक पर एक करोड़ 55 लाख 87 हजार की लागत से स्थापित फव्वारे और चौक के नवीनीकरण का उदघाटन किया।


इन परियोजनाओं के उद्घाटन के बाद शक्ति कालोनी में लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कमर्शियल कम्प्लेक्स से होने वाली आय का बड़ा हिस्सा शहर के विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा। कामकाजी महिला छात्रावास का फायदा कामकाजी के अलावा वे महिलाएं भी उठा सकेंगी जिन्हें किन्हीं कारणों से घर की बजाए अन्यत्र आश्रय स्थल चाहिए। अकेली महिला के लिए किराए पर मकान लेकर रहना कई बार कठिन होता है। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था अन्य शहरों में भी की जा रही है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सेक्टर 32 में बने वृद्घ आश्रम में 100 से अधिक वृद्घजन ठहर सकेंगे। बच्चों के बाहर जाने पर कई बार वृद्घों के सामने अकेलेपन की स्थिति पैदा हो जाती है, घर में भी कई बार ठीक से संभाल नहीं होती। हालांकि ऐसी स्थिति नहीं आनी चाहिए। हर वृद्घ की घर में देखभाल होनी चाहिए। सदस्यों का यह नहीं भूलना चाहिए कि वृद्घों के कारण की परिवार का विकास हुआ है। इसके बावजदू कई बार विपरीत परिस्थितियां पैदा हो जाती हैं। ऐसे बुजुर्गों के लिए ही वृद्घ आश्रम का निमार्ण कराया गया है। उन्होंने कहा कि मीरा घाटी ऐतिहासिक चौक है। वहां पार्क भी विकसित किया गया है।
मनोहर लाल ने कहा कि करनाल हरियाणा के सब शहरों से सुंदर माना जाता है। हर किसी की यहां रहने की इच्छा होती है। पिछले साल स्वच्छता सर्वेक्षण में देश के प्रथम तीन शहरों करनाल का नंबर था। उन्होंने मेयर व पार्षदों से कहा कि वे हर सप्ताह शहर का दौरा करें, जहां कहीं कमी मिले निगम कर्मचारियों के सहयोग से सफाई कराएं। उन्होंने विधायक जगमोहन सेभी कहा कि वे मेरा करनाल, सुंदर करनाल, स्वच्छ करनाल अथवा योगदान क्लब गठित कर और उसके साथ लोगों को जोडक़र महीने में एक दिन शहर के किसी न किसी क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाएं। तीन साल पहले शहर में एक धार्मिक व सामाजिक संस्था ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी मात्रा में कूड़ा-कर्कट साफ किया था। एक समय वह था जब घर के बाहर गली व आसपास की सफाई परिवार के लोग ही करते थे। उन्होंने करनाल को सुंदर, स्वच्छ व हरा-भरा बनाने के लिए सभी से सहयोग का आह्वïान किया।
बाद में पत्रकारों द्वारा कांग्रेस के संविधान रक्षा मार्च संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश में करीब 55 साल राज किया। संविधान की धज्जियां कांग्रेस ने उड़ाई। इसका सबसे बड़ा उदाहरण आपातकाल है। उस समय कुर्सी बचाए रखने के लिए चुनाव भी पांच की बजाए छह साल बाद कराए। शहर में निर्माणाधीन ओवरब्रिज संबंधी एक अन्य प्रश्र पर कहा कि आरंभ में कुछ व्यापारियों ने इसका जरूर विरोध किया लेकिन इसके पूरा होने के बाद न केवल यातायात सुगम होगा बल्कि व्यापार में भी इजाफा होगा। निर्माण कार्य जल्द पूरा होने की उम्मीद है। एक अन्य प्रश्र पर उन्होंने कहा कि वोट चोरी का नारे लगाने वाले आज उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली कहावत चरितार्थ कर रहे हंै। एसआईआर मतदाता सूची के शुद्घिकरण के लिए शुरू किया गया है। पहले भी 20-25 साल के अंतराल पर मतदाता सूचियों का शुद्घिकरण किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि सत्ता की भूख रखने वालों को जनता कभी सत्ता सौंपने वाली नहीं। हरियाणा में लगातार तीसरी बार सत्ता में आकर भाजपा ने रिकार्ड कायम किया है। देश के अधिकांश राज्यों में भाजपा की सरकार है। भाजपा शासित राज्यों में लोग खुश हैं। अब पंजाब की बारी है। पंजाब में भी जैसा माहौल बना है उसे देखते हुए वे कह सकते हैं कि वहां भी निश्चित तौर पर भाजपा सत्ता में आएगी।