करनाल – स्कूलो/कालेजों में सडक़ सुरक्षा जागरूकता के आयोजित कार्यक्रमों में लगभग 40 लाख बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित

0
177
करनाल – यातायात एंव हाईवे, करनाल पुलिस महा निरीक्षक डा0 राजश्री सिंह ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षो में युवाओ की वृहत भागीदारी को देखते हुए छठी अखिल हरियाणा सडक सुरक्षा प्रश्नोतरी प्रतियोगिता इस वर्ष भी आयोजित की जा रही है और जिसमें लगभग 40 लाख बच्चो की भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस बार हैल्थ व टैक्निकल एजुकेशन सभी विश्व विद्यालयों को भी शामिल किया जायेगा। इसके अतिरिक्त बी.एड कॉलजो के विद्यार्थियो की भी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। सितम्बर माह के अन्त में तैयारियों को लेकर बैठकों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी जिलों के उप -पुलिस अधीक्षक, यातायात (नोडल अधिकारी) व प्रबन्धक, थाना यातायात की हिस्सेदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होने बताया कि इस अभियान का आरम्भ सन् 2012-13 में फरीदाबाद के तत्कालीन पुलिस आयुक्त, श्री शत्रुजीत कपुर, भा.पु.से. की प्रेरणा से सडक सुरक्षा प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आरम्भ किया गया था। तब से लेकर अब तक हर साल इस प्रोतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के आयोजन से स्कूल/कालेज के बच्चो को सडक़ के नियमो व रूल के बारे में जागरूक करना है।
 इस वर्ष 2018-19 में पुलिस महानिदेशक बलजीत सिंह सन्धु के नेतृत्व में हरियाणा पुलिस का समस्त रैंक एक नया कीर्तिमान बनाने का प्रयास करेगा। विद्यार्थियो के जागरूक करने के लिए आज पुलिस महानिदेशक ने एक जत्था रवाना करेगे। जोकि सारे हरियाणा में जाकर इस सडक़ सुरक्षा प्रश्नोतरी प्रतियोगिता के बारे में जागरूक करेंगे और हरियाणा के सभी जिलो के अधिकारी/कर्मचारी भी इस प्रतियोगिता के बारे में जागरूक करेगे ताकि हर साल की तरह इस साल भी इस आयोजन को सफल बनाया जा सके।
इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी स्कूलो/कालेजों में सडक़ सुरक्षा प्रश्नोतरी पुस्तिका व सॉफट कॉपी जल्द ही उपलब्ध करा दी जाएगी। इस अवसर पर उन्होने ने कहा विद्यार्थियों को सडक़ सुरक्षा थीम पर फिल्म व नाटकों का प्रदर्शन किया जाएगा। पुलिस महानिदेशक कार्यालय से सडक़ सुरक्षा को समर्पित कला जत्था को रवाना किया साथ ही यमराज की भूमिका निभाने वाले रगंकर्मी सोहन व रविन्द्र को सडक़ सुरक्षा सहित्य वितरण के लिए प्रदान किया गया। इस अभियान में सडक़ सुरक्षा संगठन के कार्यकर्ता बढ़-चढ़ के हिस्सा लेंगे। हरियाणा की सभी जिला इकाईयंा शैक्षणिक संस्थाओं में जाकर विद्यार्थियों को पे्ररित करेगे। सडक़ सुरक्षा सगठंन का गठन पुलिस अधीक्षक डा0 राजश्री सिंह सगठंन की सस्थापक अध्यक्ष ने किया था।
उप पुलिस अधीक्षक शाकिर हुसैन ने कहा कि शिक्षा विभाग के साथ मिलकर इस बार विद्यार्थियों की रिकार्ड भागीदारी सुनिश्चत की जाएगी। इस अवसर पर यातायात विभाग एंव परिवहन विभाग की संयुक्त पहल पर सडक़ से गुजर रहे वाहनो पर हैल्मट प्रयोग करने के लिए सटीकर लगा कर वाहन चालको को प्ररित किया। परिवहन विभाग के कार्यालय से निरिक्षक जोगिन्द्र ढुल व इस कार्यालय के निरिक्षक गुरमीत सिंह, संजय सिंह, ईन्चार्ज मिडिया सैल राजीव रजंन, सहायक उप निरिक्षक, कर्मबीर, कुलबीर सिंह, प्रदीप व मुख्य सिपाही सोम सिंह आदि उपस्थित थे।
भारतीय सडकों पर प्रति वर्ष सडक हादसों में 1 लाख 40 हजार से ज्यादा लोगो की मृत्यु हो रही है। यह आकंडा प्रमाण है कि पुरी दुनिया का 1 प्रतिशत वाहन खरीदा जाता है जबकि हादसे में जान गंवाने वालो की संख्या 10 प्रतिशत है। जबकि हरियाणा एक छोटा राज्य है और यहा पर प्रतिवर्ष 45 सौ लोगो की मृत्यु सडक हादसों में हो रही है। जोकि राज्य में हो रही अपराधिक हत्याओं सें 5 गुणा ज्यादा है।
  दुर्घटनाओं की यह संख्या बेहतर वाहन चालक का न होना है ऐसे में हरियाणा पुलिस ने अभिनव प्रयोग शुरू किया। इस प्रयास के परिणाम स्वरूप अन्तर विद्यालय सडक सुरक्षा प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का प्रतिवर्ष आयोजन आरम्भ किया जिसका उदेश्य हरियाणा राज्य के भविष्य में बेहतर बनाने के लिए बेहतर वाहन चलाने की सस्कृति विकसित हो। अभियान का उदेश्य अन्तर विद्यालय सडक सुरक्षा प्रश्नोतरी प्रतियोगिता के आयोजन का उदे्रश्य युवाओं और आमजन में सडक सुरक्षा की भावना को जागृत करना है।
शैक्षणिक वर्ष 2012-13 में फ रीदाबाद के तत्कालीन पुलिस आयुक्त के संयोजन में ्िरशक्षा विभाग के अधिकारी, स्कुल प्रिंसीपल, लोकप्रिय, ्रशैक्षणिक संस्थान एंव प्रतिष्ठि समाजिक संस्थाओं ने मिलकर अन्तर विद्यालय सडक सुरक्षा प्र्रश्नोतरी प्रतियोगिता  के तीन चरण  में संयोजन का सामुहिक निर्णय लिया जोकि यह प्रतियोगिता पहली से पांचवी कक्षा तक प्रथम स्तर, छटी कक्षा से आठवीं कक्षा तक द्वितीय स्तर, नंौवी कक्षा से बाहरवीं कक्षा तक तृृतीय स्तर पर करवाई गई थी। हर वर्ग के लिए अध्ययन सामग्री हिन्दी और अग्रेजी दोनो भाषाओं में  1 लाख से अधिक पुस्तिका प्रका्िरशत करके विधार्थियों में वितरित की गई। राजकीय विद्यालयो के विद्यार्थियों में पुस्तिका निशुल्क वितरित की गई जबकि निजि विद्यालय में न्युनतम मुल्य पर ही उपलब्ध करवाई गई। इस अभियान को सम्भव बनाने में निजि क्षेत्रों का सहयोग मुल्यवान रहा। जिसके परिणाम स्वरूप 183 स्कूलो सेे लगभग 2 लाख विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विद्यालय सडक सुरक्षा प्र्रश्नोतरी प्रतियोगिता वर्ष 2013-14 में पिछले वर्ष की सफलता और भागीदारी से उत्साहित होकर पुन: निर्णय लिया गया कि शैक्षणिक वर्ष 2013-14 में अन्तर विद्यालय सडक सुरक्षा प्र्रश्नोतरी प्रतियोगिता पूरे राज्य में आयोजित किया जाए। इस प्रयास में 7 हजार 3 सौ 37 स्कुलो के माध्यम से 25 लाख 47 हजार 5 सौ 74 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विद्यालय सडक सुरक्षा प्र्रश्नोतरी प्रतियोगिता वर्ष 2014-15 में पिछले वर्ष राज्य स्तरीय सडक सुरक्षा प्र्रश्नोतरी प्रतियोगिता सम्पन्न हुई, जिसमे सभी जिलों में 10 दिसम्बर 2014 को एक साथ 13 हजार 5 सौ 52 निजी व सरकारी विद्यालयों के 34 लाख विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया व 31 दिसम्बर को जिला व खण्ड स्तर पर, 10 जनवरी को मण्डल एंव रेज स्तर पर और 30 जनवरी को राज्य स्तर पर आयोजित किया गया। 30 जनवरी को फरीदाबाद में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हरियाणा के मुख्यमंत्री की उपस्थिति में विद्यार्थियों के प्रेरणास्रोत रही।
विद्यालय सडक सुरक्षा प्रश्नोतरी प्रतियोगिता वर्ष 2015-16 में 18 हजार 4 सौ 50 निजी व सरकारी विद्यालयों के लगभग 45 लाख विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। जिसमें चौथे चरण के महाविद्यालय स्तर के विद्यार्थी भी ्रशामिल किये गए। जिसका राज्य स्तरीय सडक सुरक्षा प्र्रश्नोतरी प्रतियोगिता 13 जनवरी 2016 को पंचकुला के इन्द्रधनुष प्रेक्षागृह में माननीय वित्त मत्रीं, हरियाणा एंव परिवहन मंत्री, हरियाणा की उपस्थिति में सम्पन्न हुई । विद्यालय सडक सुरक्षा प्र्रश्नोतरी प्रतियोगिता वर्ष 2016-17 में सडक सुरक्षा प्र्रश्नोतरी प्रतियोगिता में 19 हजार 2 सौ 5 निजी व सरकारी विद्यालयों के लगभग 24 लाख विधार्थियों ने हिस्सा लिया। जिसका चयन लिम्का बुक में दर्ज हुआ था। जिसका राज्यस्तरीय सडक़ सुरक्षा प्र्रश्नोतरी प्रतियोगिता 19 जनवरी 2017 को हर्षवर्धन ऑडिटोरियम, हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन में  राज्यपाल, हरियाणा की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। विद्यालय सडक सुरक्षा प्र्रश्नोतरी प्रतियोगिता वर्ष 2017-18 में सडक सुरक्षा प्र्रश्नोतरी प्रतियोगिता में 15 हजार 8 सौ 73 निजी व सरकारी विद्यालयों के लगभग 30 लाख विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। जिसका राज्य स्तरीय सडक़ सुरक्षा प्र्रश्नोतरी प्रतियोगिता 30 जनवरी 2018 को डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल, अम्बाला के ऑडिटोरियम में परिवहन मन्त्री, हरियाणा की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।