गैंगस्टर अखिलेश सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल

0
216

गुड़गांव – बिहार-झारखंड के शातिर गैंगस्टर अखिलेश सिंह को मुठभेड़ के बाद हरियाणा के गुड़गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है। जमशेदपुर का यह शातिर अपराधी पुलिस इंस्पेक्टर पर गोली चलाने समेत कई मामलों में वांछित था। अखिलेश को झारखंड पुलिस और क्राइम ब्रांच ने मिलकर हरियाणा के गुड़गांव से गिरफ्तार किया। अखिलेश सिंह पर 7 लाख रुपए का इनाम घोषित है। पुलिस ने बताया है कि अखिलेश सिंह की गिरफ्तारी को लेकर जमशेदपुर पुलिस की एक टीम कई दिनों से दिल्ली और दिल्ली में डेरा डाले हुई थी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से अखिलेश घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे गुड़गांव के ही एक अस्पताल में दाखिल कराया गया है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।