गैरसैण को स्थाई राजधानी बनाने को लेकर संगठनों ने प्रदर्शन किया

0
158

कान्तापाल/ नैनीताल – गैरसैण को स्थाई राजधानी बनाने के मामले में एक बार फिर से राज्य आन्दोलनकारियो, युकेडी समेंत तमाम संगठनो के स्वर मुखर होने लगे है, नैनीताल के गांधी चौक में आज तमाम संगठनो ने एकत्र होकर सरकार से गैरसैण को स्थाई राजधानी बनाने की माग की।
युकेडी के पुर्व केन्द्रीय अध्यक्ष और पुर्व विधायक नारायण सिह जंतवाल का कहना है कि कोशिक कमेटी और यूकेडी ने गैरसैण को 25 दिस्मबर 1992 को राजधानी घोषित कर थी मगर सरकारो ने आज तक उसे लागू नही किया। उत्तराखंड बनने के बाद चाहे वो काग्रेस की सरकार हो या भाजपा की सरकार दोनो ने ही गैरसैण में स्थाई राजधानी बनाने के नाम पर राजनीति की है।
और जो लोग गैरसैण को स्थाई राजधानी बनाने की माॅग कर रहे आन्दोलनकारियों पर दमनकारी नीति अपना कर रही है, जो गलत है साथ ही आंदोलनकारियों ने कहा सरकार गैरसैण पर राजनीति करना छोड़ जल्द ही गैरसैण को स्थाई राजधानी घोषित करे। अन्यथा प्रदेश भर मे उग्र आन्दोलन किये जाएंगे।