कुल्लू – ढालपुर और बंजार में मनाया भाजपा ने त्रिपुरा में मिली जीत का जश्न

0
175

कौशल/कुल्लू – कुल्लू जिला भाजपा ने त्रिपुरा में मिली जीत का जश्न जिला के ढालपुर में मनाया। भाजपाइयों ने ढालपुर चौक पर एकत्रित होकर त्रिपुरा में मिली जीत की खुशी में नारेबाजी की और विजय मिलने पर एक दूसरे को लड्डू बांटे। इसके साथ ही भाजपाइयों ने जीत की खुशी में पटाखे भी फोड़े। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष भीम सेन शर्मा ने उपस्थित भाजपाइयों और लोगों को संबोधित किया और कहा कि आज भाजपा देश के हर राज्य में जीत का परचम लहराती जा रही है। त्रिपुरा में भी 25 सालों के बाद भाजपा को विजय मिली है जबकि इस दौरान महामंत्री बालमुकुंद शर्मा, मंडलाध्यक्ष विजेंद्र सेन, जिला चुनाव प्रकोष्ठ के संयोजक जुगल किशोर, युव राज बौद्ध सहित भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं, पूर्वोत्तर के नागालैंड तथा त्रिपुरा राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत की ख़ुशी में बंजार भाजपा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को सैंज पार्टी कार्यालय में जश्न मनाया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी का इज़हार किया। खुशी के इस मौके पर प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य बनवारीलाल ठाकुर ने कहा कि देश से अब कोंग्रेस लुप्त हो चुकि है। पूर्वोत्तर राज्यों की जनता ने भजपा के समर्थन में मतदान कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कांग्रेस मुक्त भारत के सपने को पूरा कर दिया है। बनवारीलाल ने कहा कि अमित शाह के कुशल नेतृत्व में भाजपा तथा मोदी के शासन में सरकार निरंतर आगे बढ़ रही है। हिमाचल में युवा नेतृत्व जय राम की सरकार विकास कार्यों को तीव्र गति से आगे बढ़ा रही है। इस मौके पर बंजार मंडल के पूर्व सयोजक ज्ञान पूर्व पंचायत समिति अध्यक्षा किरणा, लक्ष्मण नेगी, वेद राम, अरुण व बबलू सहित अनेकों कार्यकर्ताओं ने आपस में लड्डू बांटकर खुशी मनाई।