रिपोर्ट – नसीम अहमद /देवरिया – उत्तर प्रदेश के देवेरिया जनपद के मदैना प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस मनाया जा रहा था कि अचानक विद्यालय का छज्जा गिरने से बच्चियां घायल हो गई ।जिसमे एक बच्ची की जिला अस्पताल जाते जाते मौत हो गई, इमरजेंसी वार्ड में छात्र की माँ अपनी बच्ची की मौत पर रो रही थी । वहीं घायल बच्चों का भी इलाज चल रहा है ।इस घटना के बारे में परिजन का कहना है की दीवार गिरने से बच्ची की मौत हो गई है।प्रथमिक विद्यालय के अध्यापक पंकज श्रीवास्तव का कहना है कि हम लोग शिक्षक दिवस मनाने के बाद पोर्च के नीचे खड़े थे की अचानक शाइन बोर्ड की दीवार गिरने ये हादसा हुआ है शाइन बोर्ड की दीवार ख़राब बनी थी एक भी सरिया नहीं लगा था पुराना जर्जर भवन हो गया था । बेसिक शिक्षा अधिकारी का कहना है कि मौत हुई है इसके बारे में जानकारी करके आपको बताया जायेगा ।

























