नैनीताल – आयुक्त ने कलैक्ट्रेट का वार्षिक निरीक्षण किया

0
154

कान्तापाल/ नैनीताल –  कुमाऊं आयुक्त चंद्र शेखर भट्ट ने आज नैनीताल कलेक्ट्रेट का वार्षिक निरीक्षण किया और सभी विभागों में जाकर कार्यों का जायजा लिया। कलेक्ट्रेट के सभी विभागों में जाकर आयुक्त ने अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए,साथ ही सभी अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली जिसमे जिलेभर के आला अधिकारी मौजूद रहे,निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने कई कार्यालयों में अधिकारियों को ध्यान देने को कहा है, जैसे वसूली और मुख्य रूप से प्रगति के विकास में खामियां  पायी गयी ,और भी काफी कमिया सामने आयी है जिनको जल्द सुधारने के लिए आयुक्त द्वारा निर्देश दिए गए है और कहा कि  सभी अधिकारी अपने अपने कार्यालयों  में समय से आकर बैठे जिससे जनता की समस्याओं का समय पर निदान हो सके,इससे जनता का विश्वास सरकार के प्रति बना रहेगा।