नैनीताल – एन.डी.आर.एफ.ने नदी में फंसे पूर्व फौजी को और गायों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला

0
160

रिपोर्ट – कान्ता पाल/ नैनीताल – नैनीताल जिले में बेतालघाट के पास राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ज्याडी में कोसी नदी इन दिनों उफान पर है। यहाँ घास चरने गई तीन गाय पानी का तेज बहाव बढ़ने के कारण फंस गई। इन्हें फंसा देख एक पूर्व फौजी कैलाश नदी में कूद गया और खुद भी फंस गया। रविवार शाम की इस घटना के बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस और प्रशासन ने नदी में फंसे इंसान और पशुओ की मदद के लिए एस.डी.आर.एफ.की मदद ली। खतरा बहुत था इसलिए अल्मोड़ा से तत्काल एन.डी.आर.एफ.को बुलाया गया। एन.डी.आर.एफ.ने देर रात कार्यवाही शुरू की और रात में ही पहले पूर्व फौजी को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला। आज सवेरे
एन.डी.आर.एफ.ने गायों को निकालने का काम शुरू कर दिया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों और तेज बहाव से बहती कोसी नदी के बीच फौजी किस तरह गायों को सुरक्षित जगह पहुंचा रहा है। नदी का बहाव इतना तेज है कि पैर रखते ही इंसान हो या जानवर बह जाए।