नैनीताल – जंगल में लगी आग बुझाने के लिए काफी मशक्क्त

0
175

कान्तापाल / नैनीताल – नैनीताल जिले के भवाली से लगे तिरछा खेत के जंगल में देर रात आग लग गई। आग लगने की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची और आग बुझाने में जुट गई। अंधेरे और घने जंगल के बीच वन विभाग की टीम को आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी लेकिन आग बढ़ते ही जा रही थी। आग के बेकाबू होने के बाद खुद नैनीताल डीएफओ  बिजुलाल टीआर, क्षेत्रीय रेंजर समेत 25 लोगो की टीम तिरछा खेत पहुँची और आग बुझाने में जुट गई जिसके बाद आग पर काबू पाया लिया गया।