आगरा – विदेशी मेहमान पर्यटकों पर बंदरों का हमला

0
165

नसीम / आगरा  – ताज महल पर आज उस समय हड़कंप मच गया जब सूर्योदय भ्रमण के दौरान बंदरों के झुंड ने विदेशी पर्यटकों पर हमला कर दिया  बंदरो के हमले में दो विदेशी पर्यटक घायल हो गये l  बंदरों के हमले का वीडियो ताज महल में मौजूद पर्यटक ने बना लिया जो कि अब वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि बंदरों के आतंक का ये पहला मामला नही है पर जिम्मेदार विभाग लापरवाह बने हुए है l ताज महल में अब बन्दरों का आतंक नज़र आने लगा है l  जिसकी वजह से देशी विदेशी पर्यटकों को नुकसान पहुंच रहा है, लेकिन पुरातत्व विभाग का इस और कोई ध्यान नहीं है, लगता है वो किसी बड़े हादसे के इन्तेजार में  है l  आपको बता दें मोहब्बत की अनमोल निशानी ताज महल का दीदार करने लाखो पर्यटक आगरा आते है l