नैनीताल में दीपावली की रौनक

0
204

कान्तापाल/ नैनीताल – देश भर मे दीपावली का त्योहार बडे उत्साह और धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा है। वही नैनीताल में भी दीपावली की रौनक देखने को मिल रही है, दीपावली के मौके पर लोगो ने जम कर खरीदारी भी की l दीपावली यानि दीयों का त्योहार। बिजली के चाहे कितने ही झालर लगा लें दीयों के बिना दिवाली अधूरी है। शहर के विभिन्न इलाकों में दीपावली मार्केट की चहल-पहल दिखाई देने लगी है। रोशनी के इस पर्व को खास तरीके से मनाने और यादगार बनाने के लिए लोग कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते। यही वजह है कि अन्य चीजों के साथ ही घर को रोशन करने के लिए महंगी और खुशबूदार कैंडल्स की मांग भी बढ़ने लगी है। शहर में दुकानें सज चुकी हैं। ज्वेलरी और इलेक्ट्रानिक दुकानों पर भीड़ बढ़ने लगी है। ज्वेलरी की दुकानों पर जहां लोग सोने-चांदी के सिक्के खरीद रहे हैं, वहीं मनपसंद आभूषण के लिए आर्डर भी बुक करा रहे हैं। इलेक्ट्रोनिक की दुकानों पर रंग-बिरंगी लाइटें आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। शहर के कई दुकानदार चाइनीज झालर व लाइटों को नही बेच रहे हैं। बाजार में चाइनीज सामान के बहिष्कार का असर दिख रहा है।