नैनीताल – राजकीय विभाग के कर्मचारियों ने मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया

0
192
रिपोर्ट- कान्तापाल/ नैनीताल – उत्तराखण्ड कार्मिक शिक्षक आउटसोर्स संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में राजकीय विभाग के कर्मचारियों ने राम सेवक भवन से नयना देवी मंदिर तक मशाल जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने राज्य सरकार पर उनकी 12 सूत्रीय माॅगों अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा सरकार उनकी जायज माॅगो की अनदेखी कर टालमटोल कर रही है उन्हे मजबूर होकर सड़कों पर आना पड़ रहा है। कर्मचारियों  ने 12 सूत्रीय माॅगों का माॅग पत्र नयना देवी मंदिर में माॅ नयना देवी के चरणो में समर्पित किया कर्मचारियों का कहना है सरकार उनकी माॅगों की अनदेखी कर रही है इसलिए माॅग पत्र देवी माॅ को सौपा है ताकि सरकार को सदबुद्धि दे और उनकी जायज मागें पूरी हो सके। 12 सूत्रीय मागांे में  प्रमुख मांगे सातवें  वेतन आयोग की संस्तुतियो केे अनुरूप वेतन भत्ते अविलम्ब अनुमन्य कराए जाए, चतुर्थ श्रेणी कर्मिकों को 4200 ग्रेड पे के साथ पदोन्नति का लाभ, उपनल से रखे गए कर्मियो को यथावत बनाए रखने और सेवाकाल में तीन अनिवार्य पदोन्नति शामिल है। वहीं कर्मचारियों का कहना है अगर राज्य सरकार जल्द उनकी माॅगो को पूरा नही करती तो कर्मचारी संघ  21 अगस्त को प्रत्येक जनपद से देहरादून कूच करेंगे। वहीं उन्होने कहा अगर उनकी माॅगे नही मानी गई तो सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पडे़गा।