नैनीताल – शारदा संघ द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

0
327

रिपोर्ट – कान्ता पाल/ नैनीताल – नैनीताल में आज शारदा संघ द्वारा आयोजित डी एस ए मैदान में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की चित्रकला प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के 2 हजार बच्चों ने प्रतिभाग किया। बच्चों को 6 ग्रुपो में बांटा गया था। जिसमे ऐतिहासिक भवन, बेटी बचाओ, सहित पर्यावरण संरक्षण जैसे विषय बच्चो को चित्रांकन के लिए दिए गए थे। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चो में पर्यावरण और संस्कृति को बढ़ावा देना है। आयोजक घ्यनश्याम लाल साह ने बताया इस तरह के आयोजनों से बच्चो की प्रतिभा निखरने के साथ ही उन्हें अपनी संस्कृति को नजदीक से जानने का अवसर मिलता है। वही प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने आये बच्चो ने माना की इस तरह की प्रतियोगिताओ से बच्चों को इस तरह की प्रतियोगिता से उन्हें अपनी कला निखारने का मौका तो मिलता ही है साथ ही उनमे आत्मविश्वास भी पैदा होता है।