नैनीताल – 14 सितंबर से शुरू होने वाले नंदा महोसव की तैयारियों में जुटी राम सेवक सभा

0
225
रिपोर्ट – कान्ता पाल/ नैनीताल – कुमांऊ में कुल देवी के रूप में पूजी जाने वाली माॅ नयना देवी का मेला 14 सितंबर से शुरू होने जा रहा है जो 19 सितंबर तक चलेगा जिसके आयोजन के लिए राम सेवक सभा सभी तैयारियो में जुटा है नगर में भव्य तोरण द्वार बनाये जा रहे है तो वही नयना देवी मंदिर को विद्युत मालाओ से सजाया जा रहा है।
नैनीताल में होने वाला नन्दा देवी महोत्सव 115 वें साल में प्रवेश करने पर महोत्सव को बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया है। नन्दा सुन्नदा महोत्सव के आयोजक मुकेश जोशी अघ्यक्ष रामसेवक सभा ने बताया कि इस बार महोत्सव को भव्य रूप के साथ मनाया जायेगा जिसमें अन्य सालों की भांति लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम किये जाएंगे l
इस नन्दा सुन्नदा महोत्सव का आगाज 14  सितंबर को रामसेवक सभा मल्लीताल में किया जायेगा, और 14 सितंबर को ही माॅ की मूर्ति  के लिए कदली वृक्ष लेने के लिए दल नैनीताल के जलाल गाॅव जाएगा जिसके बाद 15 सितम्बर को कदली वृक्ष को नगर भ्रमण के साथ मूर्ति निर्माण किया जायेगा। इसके बाद 17 सितम्बर अष्टमी के दिन ब्रह्म मूहूर्त में नंदा सुनंदा की मूर्तियों की प्रांण प्रतिष्ठा के बाद भक्तों  के दर्शन के लिये मंन्दिर में रख दिया जायेगा। 19 सितम्बर को मां नन्दा सुन्नदा के डोले को नगर भ्रमण करने के बाद महोत्सव का समापन किया जायेगा।