कुल्लू (हि०प्र०) – भारत बंद के चलते कुल्लू ज़िला रहा पूर्ण रूप से बंद : सुंदर सिंह

0
1028
रिपोर्ट- कौशल/कुल्लू- सोमवार को भारत बंद का असर कुल्लू में पूर्ण रूप से नजऱ आया । अखिल भारतीय कांग्रेस के दिशा निर्देश पर कुल्लूू जि़ला में भी बंद का पूरा असर दिखा। आम जनता के साथ-साथ व्यापारी भाइयों ने इस बंद में अपना पूरा सहयोग दिया और बड़े ही शांति पूर्ण तरीके से कुल्लू विधानसभा कांग्रेस के लोग जलूस की शक्ल में रैली निकालकर  ढालपुर से लोअर ढालपुर होते हुए सुल्तानपुर, अखाड़ा बाज़ार से रामशिला, हनुमानी बाग, जि़लाधीश कार्यलय होते हुए रोष प्रकट कर लोगों ने मोदी सरकार कर खिलाफ जमकर नारेवाजी की। इस अवसर पर कुल्लूू  के विधायक  सुंदर सिंह ठाकुर ने भारत बंद के दौरान कुल्लू बंद को भी पूर्ण रूप से सफ ल करार दिया। उन्होंने केंद्र सरकार को और डीज़ल के बढ़े हुए दामों को लेकर आड़े हाथ लिया। उन्होंने राफेल घोटाले को देश का सबसे बड़ा घोटाला करार दिया, नोट बंदी की भी कड़े शब्दों में निंदा की।  देश में बढ़ी हुई पैट्रोल और डीज़ल, रसोई गैस की कीमतों ने आम आदमी की जेब काटी है। विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने केंद्र सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जो
अच्छे दिनों के सपने जो दिखाये थे वो जुमले ही बन कर रह गये और जनता महंगाई से तरसती रही है। उन्होंने कुल्लू-भुंतर  के व्यापार मंडल के सभी भाइयों का भारत बंद में सहयोग के लिए धन्यावाद किया और कुल्लूू की आम जनता का भी सहयोग के लिए धन्यावाद किया।  इस बंद के दौरान कुल्लू विधानसभा के अध्यक्ष उत्तम शर्मा वरिष्ठ कांग्रेस नेता रविंद्र सूद, देवी सिंह पाल, डोला सिंह महंत, दिनेश सेन, राजेश सेठ, मनु शर्मा, चांद किशोर, पार्षद कुब्जा ठाकुर, पूजा शर्मा, राहुल बोध, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुख दास नैयर, सुख राम, दिग्विजय, पूर्ण ठाकुर, दीपक महंत, करुण बैराग महंत, रघवीर राणा,  मनोज शर्मा, हेमा शर्मा, उर्मिला सूद, सूरत राम, लता शर्मा, मीरा राणा, जीवना शर्मा, इंद्रा ठाकुर, रेशम वर्मा, नीलम उपाध्याय, महावीर महंत, इंद्र देव, चित्रदेव, पंचयात समिति सदस्य तुले राम, महेश ठाकुर, तिखु राम, रंजीत महंत, गोपाल ठाकुर, चेतन ठाकुर, संजय ठाकुर, शेर सिंह ठाकुर, विशाल महंत, जीवन ठाकुर, सुशील शर्मा, चंदे राम, नवनीत सूद, गोपाल ललि, व कुल्लू की विभिन्न महिला मंडल की प्रधान व महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।