किशोर सिंह / अजमेर – शेट्टी कमीशन की अनुशंषा लागू करने तथा न्यायिक कर्मचारियों की समस्याओं का निवारण नहीं होने से आंदोलनरत न्यायिक कर्मचारियों ने आज शुक्रवार को रैली के रूप में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की शव यात्रा निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। जिला एवं सत्रा न्यायालय परिसर से कर्मचारियों की रैली नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट, पहुंचे ।
न्यायिक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष संदीप माथुर ने बताया कि कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं होने से कर्मचारियों में आक्रोश है। गत 20जुलाई से न्यायिक कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर आंदोलन पर उतरे हुए है। जिससे न्यायालयों का कामकाज भी ठप पडा है। अजमेर में न्यायिक कर्मचारियों का आन्दोलन लगातार जारी रहा। आज न्यायिक कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की शव यात्रा निकाल कर कलेक्ट्रेट के बहार राजे का पुतला दहन कर अपना आक्रोश ज़ाहिर किया. न्यायिक कर्मचारियों का आरोप है की सेठी आयोग की सिफारिशों को लागू करने की मांग को लेकर आन्दोलन लम्बे समय से चल रहा है। पूर्व में हुए समझौते की पालना नही होने के बाद कर्मचारी एक बार फिर आन्दोलन पर उतरे है, लेकिन सरकार उनकी मांगों पर कोई ध्यान नही दे रही है।
मांगों को लेकर मुख्यमंत्री राजे को ज्ञापन भी दिए गए, लेकिन कोई कदम नहीं उठे। जब तक न्यायिक कर्मचारियों की मांगे पूरी नहीं होते है सभी न्यायिक कर्मचारियों सामूहिक अवकाश पर रहेगे I