सुमित /पानीपत- शुक्रवार को चंडीगढ़ से दिल्ली जा रही चंडीगढ़ रोडवेज (सीटीयू) की बस में एक महिला से छेड़छाड़ होने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है l महिला ने बस में अपनी बगल में बैठे यात्री पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया तो हंगामा हो गया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद टोल प्लाजा पर बस को रुकवा कर जांच की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिटी थाना में मामला दर्ज कर लिया है ।
बताया गया है कि अंबाला की डिफेंस कालोनी निवासी एक महिला सुबह आठ बजे दिल्ली जाने के लिए अंबाला से चंडीगढ़ डिपो की बस में सवार हुई। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि बस में उसकी बगलवाली सीट पर बैठे एक यात्री ने उस से छेड़छाड़ की है l इसके बाद महिला ने मैसेज कर पुलिस के 100 नंबर पर फोन कर पानीपत टोल प्लाजा पर बस को रुकवाया। पुलिस ने पूछताछ के बाद चंडीगढ़ के सेक्टर 49 बी में रहने वाले आरोपी यात्री नरेंद्र (50वर्ष) के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है l

























