अजमेर लोकसभा के उपचुनाव में तेजी , कोई प्रत्याशी रोड शो, तो कोई घोड़ी पर चुनाव प्रचार में जुटा

0
188

किशोर सिंह / अजमेर – अजमेर लोकसभा के उपचुनाव में भाजपा की तरफ से चुनाव प्रचार अब बहुत तेज़ हो गया है आज भाजपा उम्मीवार के पक्ष में जहा एक तरफ मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने केकड़ी और मसुदा विधानसभा में चुनावी सभाओं को आयोजित कर संतो का आशीर्वाद भी प्राप्त किया तो वही दूसरी तरफ भाजपा उम्मीदवार रामस्वरूप लाम्बा ने किशनगढ़ में घोड़ी पर बैठ कर अपने चुनावी प्रचार का आगाज किया l

अजमेर लोक सभा उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज हेलीकॉप्टर से केकड़ी पहुंची l  केकड़ी पहुंचने पर हेलीपेड पर संसदीय सचिव शत्रुघ्न गौतम सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया l  मुख्यमंत्री राजे को भाजपा कार्यकर्ताओं ने 51 किलो के फूलो की माला पहनकर स्वागत किया ,बाद में भाजयुमो की वाहन रैली के साथ सीएम राजे ने रोड शो किया l  इस दौरान जगह जगह लोगो ने राजे का अभिननदन किया l  मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने यहां अजमेर रोड पर कटारिया ग्रीन्स में आयोजित हुए संत समागम में केकड़ी क्षेत्र तमाम संतो का अभिननदन कर उनसे आशीर्वाद लिया l  राजे ने भाजपा संगठन से जुड़े कार्यकर्त्ताओ की बैठक ली l  केकड़ी भाजपा के शहर मंडल सहित ग्रामीण भाजपा के सातों मंडलो की अलग अलग बैठक लेकर उपचुनाव में भाजपा को विजयी बनाने का आव्हान करते हुए चुनाव के कमर कसकर तैयार होने की बात कही l  इस दौरान सीएम राजे ने सर्व ब्राह्मण समाज सहित राजपूत समाज समाज और अन्य समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उपचुनाव में भाजपा का साथ देने की अपील की l

वही दूसरी तरफ भाजपा उम्मीदवार रामस्वरूप लाम्बा ने भी किशनगढ़ में अपने चुनावी प्रचार को आगे बढ़ाते हुए बकायदा घोड़ी पर बैठ कर चुनावी प्रचार करते हुए अपार जनसमर्थन को प्राप्त किया वही इस अवसर पर स्थानीय लोगो ने भाजपा के उमीदवार रामस्वरूप लाम्बा को फलो से तोला l