पानीपत – डबल सुसाइड की जाँच में जुटी पुलिस

0
155

सुमित / पानीपत – पानीपत की वधावा राम कालोनी में एक तरफ 21 वर्षीय विवाहिता प्रियंका का शव पंखे से लटका मिला दूसरी तरफ रेलवे लाइन पर प्रियंका की जेठानी के भाई गगन का शव क्षत विक्षत हालत में मिला। मृतक प्रियंका के पति संजय ने बताया की प्रियंका ने फोन पर बताया की गगन उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा है  आप जल्दी घर आ जाओ जब वह घर पहुंचा तो प्रियंका पंखे से लटकी मिली। पुलिस ने मोके पर पहुंच एफएसएल टीम को जांच के लिए बुलाया और शव को पंखे से उतार कर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवा दिया। अब यह जांच का विषय है कि प्रियंका छेड़छाड़ की वजह से खुदकशी की या प्रेम प्रसंग से जुडी कोई बात है या उसकी हत्या की गई है और फिर गगन ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दी ।

घटना बाद दोपहर की है पानीपत वधावा राम कालोनी में उस समय सनसनी फैल गई जब आस पास के लोगो को पता चला की 21 वर्षीय विवाहिता प्रियंका ने अपने मकान में पंखे से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली और साथ ही लोगो को दूसरी खबर मिली की प्रियंका की जेठानी के भाई यानी उसके पति के बड़े भाई के साले ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली क्योकि जेठानी का भाई उसके कुछ देर पहले ही अपनी बहन से मिलकर मृतका के एकलौते दो वर्षीय बच्चे को उसे देकर गया था उसकी बहन ने उसे प्रियंका के बारे में पूछ भी था वह कहाँ है तो उसने अपनी बहन को बताया कि वो बाहर गई है लेकिन कुछ देर बाद जब उसकी बहन यानी प्रियंका की जेठानी अपनी देवरानी को देखने नीचे आई तो उसने देखा कि वह पंखे से लटकी हुई थी जिसको देखकर उसने घर से बाहर निकल कर शोर मचाया तो आसपास के लोग इकठ्ठे हो गए लोगो ने इसकी सुचना पुलिस को दी और कुछ देर बाद प्रियंका का पति भी मोके पर पहुँच गया और तब किला थाना पुलिस भी मौके पर पहुँच गई।

पुलिस की शुरुआती पूछताछ में मृतका के पति संजय ने बताया कि उसकी पत्नी ने उसे फोन कर बुलाया की उसके भाई का साला उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा है  आप जल्दी घर आ जाओ। जब वह घर आया तो उसकी पत्नी पंखे से लटकी मिली। उसके बाद पता चला कि गगन भी ट्रेन एक्सीडेंट में मारा गया है । अब पुलिस को  इस गुत्थी को सुलझाना है कि प्रियंका के साथ ख़ुदकुशी या हत्या से पहले क्या ऐसा क्या हुआ जिससे उसे एक नन्ही से जान को छोड़ कर अपनी जान गंवानी पड़ी और उसके जेठानी के भाई गगन से पहले से कोई संबंध थे या उसने उससे पहली बार छेड़छाड़ की। दोनों के एक  साथ अलग अलग जगह मौत को गले लगाने के कारणों उलझी हुई गुत्थी अब पुलिस को सुलझानी है। क्योकि प्रियंका  की नानी इसे हत्या करार दे रही है,  कि प्रियंका को मारकर लटकाया गया है । पुलिस  फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाकर आगे की जांच में जुट गई है ।