सुमित / पानीपत -हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सयुंक्त संघर्ष समिति के आह्वाहन पर 22 दिसंबर को महानिदेशक के कार्यलय पर रोडवेज की सभी यूनियन अपनी मांगो को लेकर घेराव करेंगी। यूनियनों के प्रतिनिधियों ने गेट मीटिंग करते हुए कहा की अगर सरकार ने उनकी 24 सूत्रीय मांगो में से मुख्य मांगे तो यूनियन बड़े आंदोलन की घोषणा करेंगे।
हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंध सर्व कर्मचारी महासंघ के बैनर तले आज पानीपत वर्कशाप में कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर सरकार के खिलाफ नारे लगाकर विरोध किया। यूनियन ने प्रदेश अध्यक्ष इंद्र सिंह भड़ाना ने कहा की मीटिंग का मुख्य उदेशय परिवहन महानिदेशक का 22 दिशंबर का घेराव करने की रणनीति बनाना है क्योकि पिछले कई सालो से कर्मचारी सपनी मांगो को लेकर आंदोलन कर रहें हैं लेकिन सरकार के कानो पर जूं नहीं रेंग रही है अब आर पार की लड़ाई हे जिसके लिए सभी यूनियन संगठित होकर 22 दिसंबर के बाद आगामी रणनीति बनाएंगी।
























