पानीपत – हुड्डा के सहयोगी कांग्रेसी नेता ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष को बदला जाना चाहिए

0
136
सुमित / पानीपत –  प्रदेश में राजनीति गरमाने लगी है,चुनाव की आहट को देखते हुए राजनेता जनता हितेषी बनने लगे हैं , वहीं  बीते रोज कांग्रेस में गुटबाजी का आरोप लगते हुए एक युवा कांग्रेसी नेता ने कांग्रेस का साथ छोड़ इनेलो का दामन थाम लिया ,वहीं  आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सहयोगी नेता रहे डॉ कर्ण सिंह कादियान ने पत्रकार वार्ता के दौरान  कांग्रेस प्रदेश  अध्यक्ष डॉ अशोक तंवर को पद से हटाकर प्रदेशाध्यक्ष की जिमेवारी भूपेंद्र सिंह  हुड्डा को देने की वकालत की ,उन्होंने बीजेपी को भी जनविरोधी बताया ,हुड्डा के लिए पानीपत की धरती  को वरदान बताते हुए कहा पानीपत से ही हुड्डा ललकार रैली के बाद जनक्रांति यात्रा की शुरुआत  करेंगे।
शुरू से भूपेंद्र  हुड्डा के सहयोगी  रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता करणसिंह कादियान ने कहा कि  जनता हुड्डा के साथ है न कि अशोक तंवर के साथ ,कादियान ने कहा कि  6 मई को पानीपत के नांगलखेड़ी गांव  में होने वाली   रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुडा की जनसभा को लेकर पत्रकारों से रूबरू होते हुए अपने दिल की बात रखी और कहा कि वह भी लम्बे समय से कांग्रेस के साथ है और पानीपत ग्रामीण से विधानसभा चुनाव के लिए टिकट के दावेदार हैं , नेता के मुख से साफ नजर आ रहा था कि कहीं  न कहीं  प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी जरूर है ,जो आलाकामन के फैसले को सही नहीं मानते हुए जल्द प्रदेशाध्यक्ष को बदलने की बात कह रहे हैं  ,या यह मात्र टिकट के लिए राजनीति कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि  प्रदेश की जनता बीजेपी सरकार से परेशान है , कादियान ने कहा पानीपत से ललकार रैली की शुरुआत के बाद एक बार फिर हुड्डा पानीपत से जनक्रांति यात्रा की शुरुआत करेंगे। साथ ही कादियान ने कहा कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उमीदवार अगर आलाकमान करेगी तो प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।