पुलिस ने जारी की लिस्ट ,बाबा के इशारे पर हिंसा फैलाने वाले 43 वांटेड

0
285

चंडीगढ़ –  साध्वी यौनशोषण मामले में 25 अगस्त को गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद हरियाणा व पंजाब में हिंसा फैल गई थी। अब हरियाणा पुलिस ने इस हिंसा के लिए जिम्मेदार 43 लोगों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में गुरमीत की खास हनीप्रीत व आदित्य इंसा का नाम सूची में टॉप पर है।
उल्लेखनीय है कि डेरामुखी गुरमीत सिंह के कोर्ट से बलात्कारी साबित होने के बाद 25 अगस्त को पंचकूला में पूरी साजिश के तहत दंगा भड़काया गया था। गाड़ियां जलाई गईं, कई सरकारी दफ्तरों में तोड़फोड़ की गई। इसमें 36 लोगों की जान चली गई थी।

हनीप्रीत के नेपाल भागने के इनपुट मिल रहे हैं। पुलिस टीम भारत-नेपाल सीमा पर कई स्थानों पर हनीप्रीत की फोटो दिखा कर लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल हनीप्रीत के नेपाल भागने की आशंका के चलते उत्तराखंड पुलिस बॉर्डर पर अलर्ट है। दूसरी तरफ हनीप्रीत की तलाश में छत्तीसगढ़ में बिलासपुर के कोनी स्थित  गुरमीत के आश्रम में शनिवार को पुलिस पहुंची, लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चला l