किशोर सिंह / अजमेर – अजमेर की मसूदा पंचायत समिति के गांव गोरदा के रहने वाले एक परिवार में अपनी नाबालिग बच्ची के अपहरण के संबंध में आज पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर मामले में जल्द से जल्द न्याय की गुहार की है साथ ही पीड़ित परिवार ने चेतावनी दी है कि जल्द ही पुलिस ने अगर उनकी नाबालिग बच्ची को अपहरण कर्ताओं के चुंगल से छुड़ाकर परिवार के सुपुर्द नहीं किया तो परिवार वाले आत्महत्या कर कर सकते हैं l
अजमेर के जिला कलेक्ट्रेट पर आज मसूदा पंचायत समिति के गोरदा गांव के रहने वाले एक परिवार ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की परिवार का कहना है कि उनकी 17 साल की नाबालिग बेटी को गांव की भी कुछ बाहुबली जबरन बहला फुसलाकर उसका अपहरण कर के अपने साथ ले गए और उसको अपने कब्जे में रखा हुआ है वही जब इस पीड़ित परिवार ने अपनी बेटी को छुड़ाने का प्रयास किया तो उन बाहुबली ने इस परिवार का गांव से हुक्का पानी बंद कराने की धमकी दी वही इस परिवार ने जब पुलिस की मदद लेनी चाहिए तो मसूदा पुलिस के द्वारा भी उनकी कोई अभी तक मदद नहीं की गई, जबकि घटना को बीते आज 10 दिन होने के बावजूद उनके नाबालिग बच्ची अभी तक गांव के उन बाहुबलियों के कब्जे में है लेकिन इनकी मदद अभी तक कोई नहीं कर रहा यही वजह है कि आज पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की और जल्द से जल्द नाबालिग बच्ची को परिवार के सुपुर्द कराने की गुहार लगाई है साथ ही इस परिवार ने चेतावनी भी दिया कि यदि पुलिस ने 24 घंटे में इन की बच्ची को उनके सुपुर्द नहीं करवाया तो परिवार के लोग आत्महत्या जैसे काम को भी अंजाम दे सकते हैं l


























