अजमेर – मेडिकल छात्रों का प्रदर्शन

0
149

किशोर सिंह/ अजमेर – अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के बैनर तले आज अजमेर जिले के सभी MBBS  कर रहे भावी  चिकित्सकों ने 1 दिन का सामूहिक अवकाश लेकर चिकित्सा विभाग और सरकार  के खिलाफ उनकी रीति-नीति से नाराज होकर जमकर नारेबाजी की l

पूरे प्रदेश में आज यूजीसी मेडिकल छात्रों ने अपने स्टाईपेड फण्ड  को बढ़ाने के लिए सरकार से नाराज होकर एक दिन का सामूहिक अवकाश लिया , MBBS इंटर्न कर रहे इन भावी चिकित्सकों का कहना है कि वर्तमान में राज्य सरकार के द्वारा जितने भी प्रदेश मेंइन्टर्न डॉक्टर हैं उनका मासिक वेतन महज  3500 दिया जा रहा है जो की देश के अन्य राज्यों की तुलना में बहुत कम है , हालांकि अपने इसस्टाईपेड  फंड की मांग को लेकर यह इन्टर्न  छात्र पिछले काफी लंबे समय से धरने प्रदर्शन और ज्ञापन के माध्यम पर प्रदर्शन करते आए हैं लेकिन आज तक इन की समस्या का समाधान ना तो राज्य सरकार ने किया और ना ही चिकित्सा विभाग ने किया , यही वजह है कि आज 1 दिन का पूरे प्रदेश में सांकेतिक हड़ताल रखकर इन यूजीसी मेडिकल छात्रों ने सरकार को चेताना का काम किया , इसी के तहत आज अजमेर में भी संभाग के सबसे बड़े जेएलएन अस्पताल के सैंकड़ों यूजीसी मेडिकल छात्रों ने 1 दिन का सामूहिक अवकाश लेकर जेएलएन अस्पताल में जोरदार प्रदर्शन किया , साथ ही राज्य सरकार को चेतावनी दी है कि अगर अभी भी समय रहते उनकी मांगों को नहीं माना और इनका मासिक स्टाईपेड फंड  को नहीं बढाया गया तो यह अनिश्चित कालीन हड़ताल पर भी जा सकते हैं l