फरार होने की खबरों के बीच थाने पहुंची डेरा चेयरपर्सन विपासना

0
353

सिरसा – पिछले तीन दिन से डेरा सच्चा सौदा की चेयरपर्सन की विपासना के भूमिगत होने के संदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे, लेकिन वह डेरे में ही थीं। वह पुलिस जांच में शामिल होने के लिए आज सिरसा स्थित हुड्डा चौकी पहुंचीं है और अभी  एसआइटी इंचार्ज कुलदीप बेनीवाल विपासना से पूछताछ कर रहे हैं  l

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक बीएस संधू ने बताया कि विपासना ने खुद ही सिरसा के एसपी को फोन कर एसआइटी के समक्ष पेश होने की बात कही थी कि वह पूछताछ में सहयोग करना चाहती है। बता दें, हनीप्रीत तक पहुंचने के लिए गुरमीत की हनीप्रीत के बाद सबसे बड़ी राजदार विपासना ही है। विपासना शुरू से ही वह पुलिस जांच में सहयोग करती रही है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने विपासना से सवाल पूछा कि हनीप्रीत से आखिरी बार कब बात हुई थी। इस पर विपासना ने जवाब दिया कि उसकी आखिरी बार 25 अगस्त को बात हुई थी। इसके बाद उसे नहीं पता हनीप्रीत कहां है।

बता दें कि पुलिस ने विपासना को पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन वह रविवार को पेश नहीं हुई थी। विपासना ने एक दिन पहले पुलिस पूछताछ में शामिल न होने के लिए बीमार होना कारण बताया है।