पूर्व छात्रों द्वारा हैल्थ कैम्प का आयोजन

0
307

कान्तापाल/ नैनीताल –  आज यहाँ घोड़ाखाल स्कूल के पूर्व छात्रों द्वारा हैल्थ कैम्प का आयोजन किया गया आपको बता दें  कि ये छात्र चिकित्सा क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रहे हैं और स्कूल का नाम रोशन कर रहे हैं सर्वप्रथम स्कूल के प्रधानाचार्य (भारतीय नौ सेना ) कैप्टन रोहित द्विवेदी ने मुख्य अतिथि एवं स्कूल के पूर्व छात्र दीपेन्द्र कुमार चौधरी जिलाधिकारी नैनीताल का स्वागत किया तत्प्श्चात फीता काटकर हैल्थ कैम्प एवं जेनरेटर का विधिवत उद्घाटन किया l इसके बाद आये गए विशेषज्ञों में डॉ कुलदीप धर , डॉ डी. पी. एस. रेखी , डॉ सी. एस. जोशी समेत 15 चिकित्स्कों द्वारा कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों का गहन हेल्थ चेकअप कैम्प का शुभारम्भ हुआ l  यह कैम्प 2 दिन तक चलेगा इसमें छात्रों के साथ पूरे स्टाफ का भी हैल्थ चेकअप होगा l इससे पूर्व भी स्कूल के पूर्व  छात्र हेल्थ कैम्प लगा चुके हैं l इस अवसर पर स्कूल के उपप्रधानाचार्य कमांडर अरुणिमा राजा , वरिष्ठ अध्यापक आर के पाण्डे ,डॉ आर. पी. त्रिपाठी , के. एन. जोशी समेत अन्य शिक्षण स्टाफ छात्र व् गणमान्य लोग उपस्थित थे l