घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी पधर मदनकांत शर्मा पुलिस दल के साथ गनग्रां रवाना हुए। जहां महिला की लाश खेतों में खून से लथपथ मिली। वहीं खेत से नीचे वारदात में प्रयोग की गई खून से सनी घास काटने की दराटी भी पुलिस ने बरामद कर ली है। जानकारी के अनुसार हत्यारा पति होशियार सिंह पुत्र गर्वधन सिंह बुधवार सुबह दूध बेचने दरूघ गांव आया था। घर लौटने बाद पत्नी केे साथ घास लाने खेतों में पहुंचने पर उसने इस निर्मम हत्या को अंजाम दिया। पंचायत प्रधान सोहन लाल के अनुसार होशियार सिंह गांव के ही एक मिस्त्री के साथ बेलदारी मजदूरी का काम करता था। इस दौरान होशियार ने अपने परिचित मिस्त्री से मोबाइल पर बात करते हुए पत्नी को जान से मारने का खुलासा किया और स्वयं नीचे ब्यास नदी की ओर भाग जाने की बात कही। ग्रामीणों ने खजरवाहल के समीप उफनती ब्यास नदी में युवक को बहते देखने की बात पुलिस को बताई है। ग्रामीणों ने युवक को ब्यास नदी तक तलाशा मगर होशियार सिंह का कोई सुराग नहीं लग पाया। जबकि उसके जूते के किनारे से बरामद हुए हैं। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।, डीएसपी मंदन कांत ने बताया कि एसपी मंडी गुरुदेव चंद शर्मा भी स्वयं घटनास्थल के लिए रवाना हुए हैं। बहरहाल पुलिस युवक की तलाश में ब्यास नदी का कोना कोना छान रही है।
मंडी हि०प्र०)- पत्नी की हत्या कर, पति ब्यास नदी में कूदा
रिपोर्ट- सोनू ठाकुर/मंडी- उपमंडल के इलाका दुंधा की ग्राम पंचायत बड़ीधार केे गनग्रां गांव में एक युवक ने अपनी पत्नी का सिर धड़ से अलग कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। दिल दहला देने वाली इस वारदात को आरोपी पति ने घर से कुछ दूरी पर खेतों में अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी होशियार सिंह ने खुद भी गांव के नीचे की ओर भागते हुए उफनती ब्यास नदी में छलांग लगा कर अपनी इहलीला समाप्त कर दी। हालांकि युवक का शव अभी तक बरामद नही हो पाया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार गनग्रां निवासी होशियार सिंह (27) और उसकी पत्नी रीना (25) बुधवार सुबह पति पत्नी दोनों खेतों में मवेशियों के लिए चारा काटने गए हुए थे। आरोपी युवक ने पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद अपने मोबाइल फोन से गांव के परिचितों के साथ हत्या का खुलासा किया।