युवती से छेड़खानी करने वाले की जमकर पिटाई

0
236

नन्दलाल / शाहजहांपुर – सख्त कानून के बाद भी छेड छाड़ और रेप की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है । ताजा मामला  थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के सड़क किनारे खेत में बकरी चरा रही किशोरी को दो युवकों  ने बुरी नीयत से पकड़ लिया और रेप की कोशिश करने लगे । किशोरी ने शोर मचा दिया । रेप करने में नाकाम  होता देख एक युवक ने किशोरी के सिर में ईट मार दी जिससे किशोरी का सिर फट गया ।किशोरी की आबाज सुनकर गांव के लोगो ने एक युवक को पकड़ लिया जबकि दूसरा भाग गया । और उसकी लाठी डंडो से जमकर पिटाई कर दी ।उसके बाद आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया ।पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेज कर माँ की तहरीर पर थाना रामचनद्र  मिशन में  मुकदमा दर्ज कर लिया। और दूसरे युवक की तलाश में जुट गई है।