नई दिल्ली – अगले माह होने जा रहे राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए बिहार के मौजूदा राज्यपाल राम नाथ कोविंद राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए के उम्मीदवार होंगे. बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने इसका ऐलान किया. इसके बाद ही अमित शाह ने दोपहर दो बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कोविंद के नाम का ऐलान किया. राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को लेकर राजनीतिक गलियारें तमाम नामों की चर्चा थी, लेकिन रामनाथ कोविंद का नाम हर किसी के लिए चौकाने वाला रहा. राष्ट्रपति पद के चुनाव में राजग उम्मीदवार के नाम पर भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में फैसला हो गया है। बिहार के राज्यपाल राम नाथ कोविंद राष्ट्रपति पद के लिए राजग के उम्मीदवार होंगे। 72 वर्षीय रामनाथ रामनाथ कोविंद का जन्म 1 अक्टूबर 1945 को देश के सबसे बड़े राज्य उत्तरप्रदेश के कानपुर जिले के परौंख गांव में हुआ था. अध्ययन में बचपन से ही मेधावी रहे कोविंद बीजेपी में कई पदों पर रहने के अलावा हाईकोर्ट में वकालत कर चुके हैं. वे सुप्रीम कोर्ट में भी केंद्र सरकार के वकील भी रह चुके हैं I
वकील रहने के दौरान कोविंद ने गरीब दलितों के लिए मुफ़्त में क़ानूनी लड़ाई लड़ी। आदिवासी, होम अफ़ेयर, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, सामाजिक न्याय, क़ानून न्याय व्यवस्था और राज्यसभा हाउस कमेटी के भी चेयरमैन रहे, यूपी से 1994 से 2000 और फिर 2000 से 2006 तक राज्यसभा सांसद रहे , वर्तमान में वह बिहार के राज्यपाल हैं। इसके अलावा वो बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी रह चुके हैं।

























