कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का पुतला जलाया

0
206

इन्द्री – कांग्रेसियों ने मध्य प्रदेश के मंदसौर में किसानों के साथ हुई घटना के विरोध में नगरपालिका मार्किट में धरना दिया और भाजपा सरकार का पुतला जलाया। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के  प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुनील पंवार के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने शहर में प्रदर्शन कर भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी कर आवाज़ बुलंद की। इस मौके पर बोलते हुए डॉ. सुनील पंवार ने कहा कि भाजपा के राज में किसानों को उनके हक देने की बजाय गोलियों से भूना जा रहा है। मध्य प्रदेश के मंदसौर में किसानों पर गोलियां चलवा कर इस सरकार ने अपनी सोच व नीति का प्रमाण दे दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाह सरकार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी किसानों के हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं। इसलिए आज राहुल गांधी के जन्म दिवस पर किसानों के हकों की लड़ाई लडऩे के लिए कांग्रेस जन एकजुट हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश का किसान कांग्रेस राज को यादकर भाजपा को सत्ता से हटाकर कांग्रेस को सत्ता दिलाने के लिए तैयार बैठा है। भाजपा में बैठे नेताओं का पाप का घड़ा भर चुका है, अब जनता झूठ बोलने में माहिर हो चुके भाजपा नेताओ को सबक सिखाने के लिए बैठी है। उन्होंने कहा की करनाल जिले में तीन दिन की भूख हड़ताल पर प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर बैठेंगे। फिर सरकार अपने अडियल  रवैये अपनाती रही तो कांग्रेस  हाईकमान का आदेश आएगा, आगे की रणनीति तैयार  की जायगी। पंवार ने कहा की प्रधान मंत्री नरेंदर मोदी जनता के बीच आये और जनता से माफ़ी मांगे। इस अवसर पर हल्का अध्यक्ष प्रशान्त अरोड़ा ,प्रदीप ,प्रिन्स ,जोगिन्दर ,इन्द्राज ,परमजीत सिंह डबकौली ,सुरेंदर ,नज़ीर खान ,सुखविंदर ,मांगेराम ,राजेंदर ,बीर सिंह ,शिवम् ,रवि ,संदीप ,कुलदीप ,डिम्पल ,तेजपाल ,आदि सभी कार्यकर्ता  मौजूद रहे।