राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए कुल्लू की संगीता का चयन

0
179

कौशल/कुल्लू – कुल्लू  के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगर की जमा दो की छात्रा संगीता ठाकुर का चयन 19वर्षीय छात्राओं की राष्ट्रीय कबडडी प्रतियोगिता में हुआ। हिमाचल प्रदेश से चयनित होने पर राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन हेतू संगीता ठाकुर अभ्यास शिविर 25 दिसंबर से 1 जनवरी तक नालागढ़ में भाग लेगी। उसके पश्चात राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 3 से 9 जनवरी तक छड़ासाल स्टेडीयम दिल्ली में टीम का हिस्सा बनेगी।

संगीता ठाकुर के चयन पर स्कूल में खुशी का माहौल है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगर का समस्त स्टाफ और छात्र इसके चयन से गदगद है। पूरे नगर क्षेत्र में संगीता ठाकुर को बधाई मिल रही है तथा समस्त क्षेत्र में खुशी का माहौल बना है। स्कूल प्रंबधंन समिति के अध्यक्ष मेघ सिंह ठाकुर एवं समस्त सदंस्यों के भी इस छात्रा की उपलब्धि पर बधाई दी।

संगीता ठाकुर के कोच एवं गुरु शारीरिक शिक्षक मनोहर लाल ठाकुर व डीपी अशोक कुमार के मार्ग दर्शन से छात्रा ने विद्यालय के लिए जोन जिला व राष्ट्रीय स्तर पर कबडडी में उमदा प्रदर्शन किया है। इस वर्ष राष्ट्रीय
स्तर पर शिमला सिरमौर बिलापुर एवं हमीरपुर में जिला का प्रतिनिधित्व किया।