नन्दलाल /शाहजहांपुर – यूपी के शाहजहाँपुर मे उस वक्त हङकंप मच गया जब एक विशालकाय मगरमच्छ आबादी मे घुस गया। इस दौरान गांव मे अफरातफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने मे लगे रहे। कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ा गया और वन विभाग के हवाले कर दिया गया। थाना थाना कटरा के बाजुपर कुमरिखा गांव की है। जहाँ आज सुबह ग्रामिण खेतो पर काम करने जा रहे थे। ग तभी गांव मे ही नहर किनारे एक बङे मगरमच्छ देखा तो वह दहशत में आ गया। तभी उसने गांव मे मगरमच्छ होने की सूचना उसने गांव मे दी इतने मगरमच्छ रेंगता हुआ आबादी मे आ गया ।उसको देखकर लोगों में अफरा तफरी मच गई ।मगरमच्छ गांव की गली में घूमते नजर आया ।दहशत के चलते कोई भी मगरमच्छ को पकड़ नहीं पा रहा था। लेकिन बाद में ग्रामीणों हिम्मत दिखाकर मगरमच्छ को पकड़ लिया। और वन विभाग को सूचना दी गई। फिलहाल वन विभाग ने मगरमच्छ को कब्जे में लेकर उसे नदी में छोड़ दिया है । इस पूरी घटना में गनीमत यह रही की मगरमच्छ के हमले में कोई हताहत नहीं हुआ।

























