वेतन को भड़की आशा कार्यकर्ता

0
155

कान्तापाल/ नैनीताल- अपनी उपेक्षा से आक्रोशित आशा कार्यकर्ताआंे ने तल्लीताल गांघी पार्क में जमकर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन के लंबे संघर्ष के बाद भी राज्य में आशा  कार्यकर्ताओं की समस्या जस की तस है। आशा  कार्यकर्ताओं  ने कहा कि काम का बोझ लगातार बढ़ाया जा रहा है मगर वेतन, मानदेय के नाम पर सरकार पल्ला झाड़ लेते है। उत्तराखंड आशा कार्यकर्ता यूनियन अपनी सात सूत्री मांगो को लेकर प्रर्दशन कर रही है। आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार पर खुलेआम आशाओं के श्रम शोषण का आरोप लगाया l   कमला कुंजवाल, प्रदेश अध्यक्ष आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन ने  कहा कि हम सबको बंधुवा मजदूर बना दिया गया है। राज्य सरकार द्वारा आशाओं से किए गए अपने वादे भी पूरे नही कर वादाखिलाफी कर रही है। अगर जल्द की उनकी मांगो को नही माना गया तो आशा कार्यकर्ता यूनियन केन्द्र में धरना प्रदर्शन करेगी।