नन्दलाल / शाहजहांपुर – गंगा स्नान के लिए ढाई घाट जा रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रेक्टर-ट्राली को ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे वह पलट कर खाई में जा गिरी। इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ग्रमीणों की मदद से ट्राली के नीचे फंसे लोगों को बामुश्किल से बाहर निकाला।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया जबकि घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।
दर्दनाक हादसा थाना मिर्जापुर क्षेत्र के ग्राम जरियनपुर गांव के पास हुआ। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निगोही थाना क्षेत्र के ग्राम गिरगिचा से एक ट्रैक्टर ट्राली पर गंगा स्नान के लिए कई श्रद्धालु ढाई घाट जा रहे थे। इसी दौरान मिर्जापुर के जरियापुर तिराहे के पास ट्रक ने ट्राली में टक्कर मार दी।टक्कर लगने से ट्रेक्टर ट्राली खाकी में जाकर पलट गई। हादसे से चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।हादसे में 5 लोगों की मौत हो चुकी थी जबकि10 लोग घायल थे। पुलिस ने तत्काल घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल रेफर किया।मृतकों में हरीले सिंह पुत्र पुत्तू सिंह, रामभजन सिंह, साधूराम ग्राम दियुरिया खुर्द बिलसंडा,साधुराम की पत्नी रामलली हैं।घायलों में सोनू ढकिया तिलहर राजेश्वरी दियुरिया बिलसंडा, राजीव गिरगिचा निगोही, सरोजा दियुरिया बिलसंडा, मैना मदारीपुर निगोही, किरन, बिटरानी, बिन्दु गिरगिचा निगोही, बिंदु के पति परचम, अजय मदारीपुर निगोही हैं।

























