कान्तापाल/ नैनीताल – नैनीताल के जंगल सर्दियों में भी आग धधकने लगे है, जंगलो में आग लगने से आस पास के रिहायशी क्षेत्रो में बने घरों को भी खतरा हो गया है, आग लगने से वहा रहने वाले लोग डर के साये में जीने को मजबूर है, आपको बता दें कि नैनीताल के मल्ला कृष्णापुर समेत कूडा खंड क्षेत्र में देर शाम अचानक आग लग गई जिसके बाद आग पूरे इलाके में फैल गई, आग को बढ़ता देख स्थानीय लोगो ने पुलिस और दमकल को सूचना दी जिसके बाद दमकल की टीम ने मौके पर पहुच कर बमुश्किल आग पर काबू पाया, आग इतनी भयंकर थी कि दमकल विभाग को 3 फायर सर्विस की गाडियों को बुलाना पडा , जिसके बाद भी आग पर पूरी तरह से काबू नही पाया जा सका है l राम यादव, दमकल विभाग के कर्मचारी ने बताया कि नैनीताल के जिस क्षेत्र में आग लगी है उस क्षेत्र में करीब 2 हजार से अधिक लोग रहते है जिस कारण फायर ब्रिगेड व पुलिस के द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।























