सी.एम सिटी में आज लगे भ्रष्टाचार के आरोप 110 करोड़ का चूना लगाने का आरोप

0
283

करनाल –  आज शाम कांग्रेस के विधायकों के आरोपों का जवाब देने के लिए बीजेपी के जिलाध्यक्ष जगमोहन आनन्द , मुख्यमंत्री के .ओ एस डी अमरेन्द्र सिंह, खनन मंत्री नायब सिंह सैनी ने पत्रकार वार्ता बुलाई और आरोपों को सिरे से ख़ारिज किया और इसके जवाब में क़ानूनी कार्रवाई करने की बात कही । आज दोपहर में पत्रकार वार्ता कर कांग्रेस के विधायक कुलदीप शर्मा और कर्ण सिंह दलाल ने पलवल से लेकर यमुनानगर तक यमुना के रेत खनन में करोड़ों रुपए के स्कैंडल का पर्दाफाश किया है। उन्होंनेे मुख्यमंत्री के ओ एस डी अमरेन्द्र सिंह, खनन मंत्री नायब सिंह सैनी और खनन विभाग के कई बड़े अधिकारियों पर लाखों रुपए लेकर कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया है। इस मौके पर एक सी.डी भी जारी की है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की नगरी में खनन विभाग को 110 करोड़ रुपए का चूना लगाया है।जो अपने आप में काफी गंभीर है।

 

इसके अलावा यमुनानगर से पलवल और होडल तक खनन माफियों को सरंक्षण देकर भाजपा सरकार ने करोड़ो रुपए का सरकार को नुक्सान पहुंचाया है। अधिकत्तर ठेकेदारों ने सरकार को टैक्स अदा नहीं किया। इस मौके पर घरौंडा से बसपा का चुनाव लड़ चुके सोहन लाल गुप्ता ने कहा कि ओ.एस.डी अमरेन्द्र सिंह और कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ चुके वरिन्द्र राठौर पर खनन माफिया को सरंक्षण देने का आरोप लगाया है। पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के विधायकों ने कहा कि सी.एम से लेकर मंत्रियों, विधायकों और ओ.एस.डी तथा अफसरों के हाथ भ्रष्टाचार से हाथ रंगे है। मुख्यमंत्री खनन माफिया के बीच समझौता करवाते है।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले को वह विधानसभा में भी उठा चुके है और 4 मई को होने वाले विधानसभा सत्र में भी वह इस मामले को उठाऐंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि पलवल से लेकर यमुनानगर तक वर्ष-2015 में यमुना में रेत खनन के ठेके हुए थे। एक भी जिले से पैसा जमा नही हुआ। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की नरमी में भी 110 करोड़ रुपए का चूना लगाया गया। उन्होंने सोहन लाल गुप्ता को आगे कर बताया कि 2015 में जय यमुना डेवलेपर्स ने यमुना में खनन का ठेका 456 करोड, 65 लाख रुपए में लिया था। डायरैक्टरों के बीच समझौते के लिए मुख्यमंत्री ने पहल की। 3 बार बैठक पंचकूला समेत अलग-अलग स्थानों पर हुई। जिसमें सी.एम के ओ.एस.डी अमरेन्द्र सिंह और खनन मंत्री ने भाग लिया। इस मौके पर सोहन लाल गुप्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि खनन मंत्री नायब सैनी और ओ.एस.डी अमरेन्द्र सिंह ने लाखों रुपए लिए थे।मुख्यमंत्री अगर ईमानदार है तो आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें ।इस अवसर  सरदार तरलोचन सिंह, अशोक खुराना, हरीराम साबा,रघवीर संधू,धर्मपाल कोशिक,रणपाल संधू आदि काँग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे