सोनीपत – समाजसेवी मास्टर मुनीराम का ह्र्दयगति रुकने से निधन

0
198
सुरेन्द्र / सोनीपत  – सोनीपत के प्रसिद्ध समाज सेवी मास्टर मुनिराम रोहिल्ला का आज ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया।वे 70 बरस के थे।मास्टर मुनीराम  गांव झरोठी हाल निवासी इंडस्ट्रियल एरिया ,प्रभु नगर में रह रहे थे।उनके दो पुत्र मुकेश ओर राजेश है।मुकेश बी. एस.एफ में डी एस पी है। जबकि राजेश पानीपत डी. सी कार्यालय में कार्यरत है।
समाज कल्याण परिसद के संयोजक रहे मंजीत रोहट ने बताया कि मास्टर मुनिराम जी अपने बेटे मुकेश के पास जालंधर गए हुए थे।वही अचानक ह्र्दयगति के चलते उनका देहांत हो गया।वे सामाजिक गतिविधियों में हमेशा अपना सक्रिय योगदान देते थे।उन्होंने रोहट के समाज कल्याण हाइस्कूल से शिक्षा हासिल कर वही शिक्षक रहे।उनसे शिक्षा ग्रहण करने वाले देश और विदेश में कई उच्चे ओहदे पर है। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक रहे एस. एन. वसिष्ठ ने भी मास्टर मुनीराम के कार्यो की सराहना कर  उन्हें एक नेक दिल व्यक्ति बताया।
उन्होंने बताया कि उनका अंतिम संस्कार कल 9 तारीख को किया जाएगा। मास्टर मुनीराम के निधन पर कई सामाजिक संस्थाओ ने शोक जताया।केंद्र सरकार के वरिष्ठ नोकरशाह रहे विजय शंकर पांडेय ने भी मास्टर मुनिराम के निधन पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त कर उन्हें एक सच्चा समाज सेवी बताया।