सोनीपत – स्वच्छता का संकल्प ही गांधीजी को असली श्रद्धांजलि : कविता जैन

0
244
sdr
रिपोर्ट – सुरेंद्र /सोनीपत –  शहरी स्थानीय निकाय, महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने कहा कि स्वच्छता का संकल्प ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को असली श्रद्धांजलि होगी। आज उनकी 150वीं जयंती के अवसर पर हम सभी इसी संकल्प को साकार करें और अपने घर आंगन, गली, शहर और क्षेत्र को साफ सुथरा रखने का संकल्प लें। श्रीमती जैन मंगलवार सुबह शहर में भाजपा द्वारा आयोजित स्वच्छता की सेवा संकल्प पदयात्रा में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रही थी। पद्यात्रा गीता भवन चौक से शुरू होकर, सुभाष चौक, कच्चे क्वार्टर, मॉडल टाउन, ओल्ड डीसी रोड, सिक्का कालोनी, दिल्ली कैंप से होते हुए गांधी चौक पर संपन्न हुई। इस दौरान सभी ने स्वच्छता अभियान भी चलाया।
श्रीमती जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीजी के स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया और यही वजह है कि आज स्वच्छता अभियान जन-जन का आदोलन बन चुका है। उन्होंने कहा कि आओ सभी मिलकर स्वच्छता का संकल्प लें और एक स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण करें।
कार्यक्रम में सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि आज स्वच्छता अभियान से जन-जन जुड़ चुका है। आओ सभी मिलकर गांधी जी के 150 वें जन्मदिन पर यह संकल्प लें कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छता अभियान से जोड़ेंगे और स्वच्छता की अलख जगाएंगे। उन्होंने कहा कि गांधीजी के जन्मदिवस पर आज पूरा देश स्वच्छता अभियान चला रहा है और सोनीपत शहर में भी हजारों की संख्या में लोगों ने उत्साह के साथ स्वच्छता अभियान चलाया है। यह लोगों के संकल्प की जीत है और हमें लगातार इस अभियान को चलाए रखना है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने कहा कि स्वच्छता अभियान अब एक अभियान न रहकर जन आंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि आज हम सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देशानुसार महात्मा गांधी जी के स्वच्छता के संदेश को साकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह एक जन आंदोलन और स्वच्छता का रास्ता हमेशा स्वस्छ समाज व राष्ट्र की तरफ निकलता है। उन्होंने आज हम सभी इस स्वच्छता पद यात्रा से एक संदेश लेकर जाएंगे। सभी लोग स्वच्छता रूपी इस यज्ञ में अपनी आहूति डालें यही हमारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस दौरान गांधी चौक पर स्वच्छता पद यात्रा के समापन अवसर पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके पश्चात सभी नेताओं और शहर के लोगों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया।
इस अवसर पर हरियाणा ब्यूरो आफ पब्लिक इंटरप्राइजेज के उपाध्यक्ष ललित बत्रा, मंडल अध्यक्ष नवीन मंगला, संजय सेहरा, नीरज आत्रेय, वासुदेव सुखीजा, सुरेंद्र मदान, संजीव वलेचा, सरदार मंजीत सिंह, हुकम सिंह जोगी, चरण सिंह जोगी, शशीकांत भारद्वाज, अनिल गुप्ता (सिटू), मनोज गुप्ता, किरण बाला, सुनीता लोहचब, सुरजीत दहिया, राजीव दहिया एडवोकेट, राजीव खत्री, नगर निगम के उप आयुक्त रोहताश बिश्नोई, नरेश छाबड़ा, यशपाल अरोड़ा, राकेश चौपड़ा, महेश जौहर, मुकेश बत्रा, विनोद गुप्ता, सुरेंद्र खत्री, मनोज शर्मा सहित सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।