इंद्री – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर चौगावा से कलसौरा गांव तक पद यात्रा निकाली गई

0
247
इंद्री – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वी  जयंती पर मंगलवार को  जहां देशभर में स्वच्छता पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ वहीं इंद्री  हल्के में  पद यात्रा दर्जन भर गांव में  निकली गयी। इस पद यात्रा के माध्यम से लोगो को स्वछता का सन्देश देने के साथ साथ सरकार की चार साल की उपलब्धियां बताई। यह पद यात्रा राज्यमंत्री कर्णदेव कंबोज के नेतृत्व में स्वच्छता की अलख जगाते हुए पदयात्रा निकाली गई। 20 किलोमीटर की यह पद यात्रा चौगावा से शुरू होकर विभिन गांव से होकर कलसौरा गांव संपन्न हुई। पद यात्रा का लोगो ने जगह जगह जोरदार स्वागत किया।  इस पद यात्रा में  बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं लोग मौजूद रहे। गांव में पहुंचने पर मंत्री ने लोगों को सरकार के 4 साल की उपलब्धियों का ब्यौरा दिया।  लोगों की समस्याओं को सुना इस मौके पर लोगों ने उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया।
राज्यमंत्री कर्णदेव कंबोज ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वी जयंती पर देश भर में कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है इसी कड़ी में इंद्री हल्के में भी आज चोगवा  से लेकर गांव कलसोरा तक पदयात्रा की गई। इस पैदल यात्रा में लोगों को स्वच्छता के  महत्व को समझाया गया तथा इंद्री हल्के में भाजपा सरकार में हुए 4 साल के कार्यों को विस्तार से उल्लेख जनता के सामने किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सभी वर्ग के लोगों की हितों के काम कर रही है तथा इस सरकार में हर वर्ग के लोग खुश हैं लोगों को भारतीय जनता पार्टी के साथ और अधिक संख्या में जोड़ने का अभियान देशभर में चल रहा है इसी अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी देशभर में पद यात्रा निकालकर लोगों से संपर्क कर रही है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को स्वछता का संदेश दिया था उसी संदेश को आगे बढ़ाने के लिए भारतीय जनता पार्टी कार्यक्रम चला रही है उन्होंने लोगों से अपील की कि वह स्वछता  को अपनाएं तथा अपना और अपने समाज का जीवन सुखमय बनाएं।इस अवसर पर उनके साथ भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष इंद्री हल्का प्रभारी विकास काम्बोज ,ब्लॉक समिति की चैरपसर्न कुसुम काम्बोज के पति ऋषिपाल काम्बोज ,विजय पटहेड़ा ,बबलू सरपंच ,संजीव सरपंच ,भाजपा नेता सुनील खेड़ा ,बंटी काम्बोज ,भाजपा नेता कवलजीत मढ़ान ,जगदीश गोयल ,सुशील नम्बरदार ,विनोद काम्बोज ,अमनदीप विर्क ,सचिन रंदौली ,शिव बत्रा ,पूर्व सरपंच देवेंदर काम्बोज ,नीरज काम्बोज ,रणबीर गोयत ,मिल्क आपो आप के संचालक बाबा राजिंदर दास आदि सभी भाजपा नेता मौजूद रहे।