हत्या का आरोपी 11 दिन बाद उत्तर प्रदेश के कौशांबी से गिरफ्तार

0
129

सुमित /पानीपत – पानीपत में बलजीत नगर की चार वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म करने के बाद गला घोटकर हत्या करने के आरोपी उत्तर प्रदेश के जिला कौशांबी के हंजापुर निवासी 29 वर्षीय सुखराज को वारदात के 11 दिन बाद सीआइए-3 पुलिस ने कौशांबी से गिरफ्तार किया। पानीपत में वारदात के बाद सुखराज ने 25 सितंबर की रात को कौशांबी में भी नौ साल की बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर हत्या कर दी थी। एस पी राहुल शर्मा के अनुसार यूपी से पुलिस आरोपी को प्रोटेक्शन वारंट पर लाया जाएगा l

बताया गया है कि सुखराज सात-आठ महीने से फैक्ट्री में काम करता था और बलजीत नगर के आसपास किराये पर रहता था। उसका कमरा बंद था। तभी से वह पुलिस के शक के दायरे में था। एस पी  राहुल शर्मा ने  बताया कि उन्हें मंगलवार को सूचना मिली कि चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या का आरोपी कौशांबी की हंजापुर का सुखराज हो सकता है। इसके बाद सीआइए-3 टीम कौशांबी के लिए रवाना हुई और स्थानीय पुलिस से संपर्क साधा तो पता लगा कि कौशांबी में भी नौ साल की बच्ची के साथ दुराचार कर हत्या की गई है। इसके बाद पुलिस ने सुखराज को पकड़ा। उसने अपना जुर्म कबुल किया।