हरियाणा के एक हजार स्कूलों में फुटबाल कल्ब बनाएं जाएंगे – मुख्यमंत्री

0
177

करनाल – हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि  हरियाणा के एक हजार स्कूलों में फुटबाल कल्ब बनाएं जाएंगे। इन फुटबाल कल्बों में आपस में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाएगा जिसमें राज्य व जिला स्तर पर प्रथम आने वाले कल्ब को क्रमश: पांच लाख व एक लाख रुपये की राशि ईनाम के तौर पर दी जाएगी।

मुख्यमंत्री बुधवार को देर सायं करनाल में खेल महाकुंभ के उदघाटन अवसर पर खिलाडिय़ों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने खेल महाकुंभ की विधिवत शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित  करके किया। इससे पूर्व उन्होंने आओ खेलें फुटबाल हम योजना की भी शुरूआत की तथा उपस्थित भारी जनसमूह को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया तथा खेल महाकुंभ की शुरूआत की घोषणा की और खेल महाकुंभ 2017 की पुस्तक का विमोचन भी किया।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मन की बात में फुटबाल के खेल की चर्चा किए जाने का हवाला देते हुए कहा कि भारत में इस वर्ष अक्तूबर में अंडर-17 वर्ग का फीफा वल्र्ड कप का जो आयोजन किया जा रहा है। उसी को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार ने प्रदेश के एक हजार स्कूलों में फुटबाल कल्ब बनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने घोषणा की कि इन कल्बों में जूनियर व सीनियर वर्ग की टीमें बनाई जाएंगी। जिला स्तर पर प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले कल्ब   को क्रमश: एक लाख, 75 हजार व 50 हजार रुपये तथा राज्य स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले कल्बों को क्रमश: 5 लाख, 3 लाख व 2 लाख रुपये की ईनामी राशि दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि युवाओं की खेलों में रूचि बढ़ाने और उनकी उर्जा को रचनात्मक दिशा देने के लिए वर्तमान सरकार द्वारा हरियाणा शारीरिक गतिविधि एवं खेल नीति 2015 लागू की गई। उन्होंने बताया कि हमारी सरकार द्वारा खिलाडियों को पिछली सरकार के दौरान अर्जित की गई उपलब्धियों की बकाया राशि भी दी गई। उन्होंने बताया कि खेल महाकुंभ का आयोजन हरियाणा के स्वर्ण जयंती वर्ष के दौरान किया जा रहा है। इस दौरान प्रत्येक जिला में 3-3 करोड़ रूपये की लगात से स्वर्ण जयंती खेल सुविधा केंद्रों व युवा विकास केंद्रों की स्थापना की जा रही है। राज्य के प्रत्येक जिला में 8 से 19 आयु वर्ग के लडक़े व लड़कियों के लिए अलग-अलग से स्वर्ण जयंती खेल नर्सरियां भी शुरू की जा रही है। उन्होंने बताया कि गांव में दो एकड के क्षेत्र में व्यायामशालाएं शुरू की जा रही है, शीघ्र ही एक हजार गांवों में ये व्यायामशालाएं खुल जाएगी।
उन्होंने खिलाडियों को टीम भावना से खेलने का आह्वान करते हुए कहा कि खेलों से एकता की भावना आती है। उन्होंने खिलाडियों से हरियाणा एक-हरियाणवी एक का नारा लगवाते हुए कहा कि हरियाणा के नागरिकों में अपने प्रदेश के प्रति प्रेम की भावना होनी जरूरी है। देश में विदेशी आक्रमणकारियों द्वारा कई बार आक्रमण किया गया परन्तु हरियाणा के वीर जवानों के हौसलें की बदौलत दुश्मनों को हमेशा मुंह की खानी पडी।
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुंभ के आयोजन को अति शानदार कार्यक्रम बताते हुए कहा कि वैसे तो स्वर्ण जयंती वर्ष के दौरान सैकडों कार्यक्रम हुए है परन्तु यह कार्यक्रम स्वर्ण जयंती वर्ष का सबसे बड़ा कार्यक्रम है। उन्होंने बताया कि आज से शुरू होने वाला यह खेल महाकुंभ 31 अक्तूबर तक चलेगा, जिसका समापन समारोह हिसार में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि करीब एक माह तक चलने वाला यह खेल महाकुंभ हरियाणा के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस महाकुंभ में करीब 6 लाख खिलाडी प्रत्यक्ष रूप से हिस्सा लेगें और करीब 22 लाख खिलाडी अप्रत्यक्ष रूप से जुडे रहेगे। इस आयोजन में करीब 5 हजार प्रबंधक कार्य देखेगें। उन्होंने बताया कि इस खेल महाकुंभ में खिलाडियों को 15 करोड रुपये के ईनाम दिए जाएंगे। उन्होंने खिलाडियों को नियमों का पालने करने का आह्वान करते हुए कहा कि सब खेलो, खूब खेलो, अच्छा खेलो परन्तु किसी की भावनाओं से ना खेलो। उन्होंने स्वस्थ विचारों से आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया।

मुख्यमंत्री ने अपने भाषण के आरम्भ में खेल एवं युवा मामलों के केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर का स्वागत करते हुए कहा कि आपका केंद्रीय खेल मंत्री होने के नाते ही स्वागत नही किया जा रहा है बल्कि आप हमारे प्रदेश के भानजे भी हैं, इसलिए भी स्वागत कर रहे है।

केन्द्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौर ने कहा कि खेलों इंडिया के तहत दिसम्बर 2017 में राष्ट्रीय स्तर पर स्कूल गेम तथा जनवरी 2018 में कॉलेज गेमस का अयोजन करवाया जाएगा, जिसमें पूरे देश से एक हजार खिलाडियों का चयन किया जाएगा। इन खेलों को टीवी पर लाईव प्रसारण किया जाएगा। राठौर ने आज करनाल में आयोजित स्वर्ण जयंती महाकुंभ के शुभारम्भ अवसर पर बोलते हुए कहा कि ऐसे सभी एक हजार खिलाडिय़ों के खेलों में विकास के लिए भारत सरकार द्वारा 5 लाख रूपये दिये जाएंगे। यह राशि उन खिलाडिय़ों को 8 वर्षों तक दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इन खिलाडिय़ों में हर वर्ष एक हजार खिलाडिय़ों को शामिल किया जाएगा। इस प्रकार सभी खिलाडिय़ों को भारत सरकार द्वारा 8 वर्ष में 250 करोड़ रूपये की राशि दी जाएगी।
केन्द्रीय खेल मंत्री ने मुख्यमंत्री तथा खेल मंत्री अनिल विज की प्रशंसा करते हुए कहा कि खेलों में हरियाणा, देश के सभी राज्यों में सबसे आगे है। इसके लिए वे बधाई के पात्र है। उन्होने कहा कि खेल, खेल ही नही होते बल्कि शिक्षा का क्लासरूम होता है। खेल के मैदान में जो अनुशासन की शिक्षा मिलती है वह किसी भी बड़े अनुभव से कम नही होती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि व्यक्ति जिन वस्तुओं का उपयोग करता है, उन्हें उनका उत्पाद भी करने मे सहायता करनी चाहिए। इसके लिए प्रधानमंत्री ने मेड इन इंडिया का नारा दिया है।
हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश में अच्छे खिलाड़ी तैयार करने के लिए उत्कृष्ट विदेशी कोचों को लाया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रदेश की खेल आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक जिले में 5 करोड़ रूपये की लागत से खेल उत्कृष्टता केन्द्र, 3 करोड़ की लागत से स्वर्ण जयंती खेल सुविधा केन्द्र तथा युवाओं के विकास के लिए 3 करोड़ रूपये दिये जाएंगे।
विज आज करनाल में आयोजित स्वर्ण जयंती खेल महाकुंभ के शुभारम्भ अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि खेल में जीतने की भावना खिलाड़ी में निखार एवं सुधार करती है, जिससे वह देश के लिए पदक हासिल करने में सफल होता है। इस खेल महाकुंभ में जिला स्तर पर में 23 खेलों का आयोजन किया जाएगा, जबकि खिलाडिय़ों की भागीदारी बढ़ाने के लिए साईकलिंग एवं टफ ऑफ वॉर दो अन्य खेलों को शामिल कर प्रदेश स्तर पर 25 खेलों का आयोजन होगा। इन खेलों का समापन 31 अक्तूबर को हिसार में होगा, जिसमें विजेता खिलाडिय़ों सहित करीब एक लाख व्यक्ति भाग लेंगे।
खेल मंत्री ने कहा कि इन खेलों में भाग लेने के लिए प्रदेश के खिलाडिय़ों में भारी उत्साह है, जिसके चलते अभी तक राज्य के साढे 5 लाख खिलाडिय़ों ने पंजीकरण करवाया है। प्रत्येक जिलों में 27 सितम्बर से 3 अक्तूबर तक जिला स्तरीय खेल होंगे जबकि 5 से 22 अक्तूबर तक होने वाले प्रदेश स्तरीय खेलों में करीब 30 हजार खिलाड़ी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि इन खेलों में सभी खिलाडिय़ों को करीब 14 करोड़ से अधिक की राशि पुरस्कार के तौर पर बांटी जाएगी। उन्होंने कहा कि हम राज्य के खिलाडिय़ों को तराशने के लिए प्रशिक्षण तथा खेलने का अवसर प्रदान करने में सहायता करते हैं।
श्री विज ने बताया कि हरियाणा, देश में सबसे अधिक नकद पुरस्कार राशि बांटने वाला प्रदेश है, जहां ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने पर 6 करोड़, रजत पदक जीतने पर 4 करोड तथा कांस्य पदक जीतने पर 2.5 करोड़ रूपये का पुरस्कार दिया जाता है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने वर्ष 2014-15 में 1759 खिलाडिय़ों को 29 करोड़, 2015-16 में 3416 खिलाडिय़ों को करीब 90 करोड़ रूपये तथा वर्ष 2016-17 में 1682 खिलाडिय़ों को 48.68 करोड़ रूपये के नकद पुरस्कार राशि वितरित की हैं। हमारी सरकार ने हर वर्ष 23 मार्च को शहीदी दिवस पर एक करोड़ रूपये ईनामी कुश्ती दंगल तथा इतनी ही राशि की कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय की याद में प्रति वर्ष किया जा रहा है। हमारी सरकार द्वारा बनायी गयी नई खेल नीति के तहत 14 वर्ष से कम आयु के खिलाडिय़ों को 1500 रूपये तथा अधिक आयु के खिलाडिय़ों को 2000 रूपये मासिक वजीफा दिया जाता है।
इस अवसर पर हरियाणा के परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार,हरियाणा के मुख्य सचिव डी.एस.ढेसी,एसीएस के.के.खण्डेलवाल,खेल विभाग के निदेशक जगदीप सिंह,विधायक बख्शीश सिंह विर्क,नीलोखेड़ी के विधायक भगवान दास कबीर पंथी,पानीपत ग्रामीण के विधायक महिपाल डांढा,ओएसडी अमरेन्द्र सिंह,मेयर रेनू बाला गुप्ता,भाजपा के जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद,भाजपा नेता आईडी स्वामी,शशीपाल मेहता, रमेश कश्यप,एडवोकेट वेदपाल,योगेन्द्र राणा,अशोक सुखीजा,संतोष अत्रेजा,प्रशासन की ओर से आईजी सुभाष यादव,आयुक्त चंद्रप्रकाश,डीसी डा०आदित्य दहिया,एसपी जश्रदीप सिंह रंधावा,नगर निगम की आयुक्त डा०प्रियंका सोनी,एडीसी निशांत कुमार यादव सहित जिला प्रशासन के साथ-2 खेल विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे। इसके अलावा खिलाडिय़ों सहित करीब अढ़ाई हजार खिलाडिय़ों व स्कूली बच्चों सहित करीब 10 हजार दर्शक मौजूद थे।