हांसी – गुरुकुल संचालक छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार , प्रिंसिपल फरार

0
205

हांसी – हांसी के एक गुरुकुल संचालक पर 15 छात्राओं द्वारा छेड़छाड़ के आरोप लगाने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। गुरुकुल संचालक आचार्य  कृष्णा नंद व प्रिंसिपल सुनीता पर आईपीसी धारा 354 व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।  गुरुकुल व छात्रावास में दुर्गा शक्ति रैपिड एक्शन फोर्स की जवान तैनात कर दी हैं।

इसके बाद 45 छात्राओं के गुरुकुल छोड़ने की भी सूचना है। यहां छात्राओं की संख्या 350 से अधिक है। 72 छात्राएं छात्रावास में रहती हैं। डीएसपी नरेंद्र कादयान ने कहा कि आरोपी संचालक को गिरफ्तार कर लिया है, प्रिंसिपल को पकड़ने के लिए तलाश की जा रही है।  बताया जा रहा है कि एक छात्रा ने फोन कर किसी रिश्तेदार को आपबीती बताई जिसके बाद यह बात सामने आई, उन्होंने बताया कि उन्हें फेल करने की धमकी भी दी जाती थी l इसके बाद से कई अभिभावक गुरुकुल भी पहुंच गए।  इसके बाद पुलिस को सूचना दे दी गई। पुलिस जैसे ही गुरुकुल में पहुंची तो कई और छात्राएं सामने आकर आपबीती बताने लगी । पुलिस ने बताया ,स्वामी दिप्तानंद कन्या गुरुकुल में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार गुरुकुल संचालक आचार्य कृष्ण नंद को पुलिस बुधवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। वहीं बड़ी संख्या में पुलिस टीम गुरुकुल पहुंचकर छात्राओं के बयान दर्ज कर रही है।  गुरुकुल की फरार  प्रिंसिपल की तलाश भी की जा रही है।