दुरूस्त करनाल ही हमारी प्राथमिकता – पुलिस अधीक्षक

0
166
करनाल –  पुलिस ने नशा बेचने वाले तीन व्यक्तियों अशोक कुमार , नरेला, अमित , ढोढपुर जिला पानीपत, सोमदत्त, भटगांव जिला सोनीपत को काबू किया है l मयूर ढाबे के पास उनकी कार से तलाशी के दौरान तीन अटैची गांजापत्ती से भरे हुए मिले हैं ,जिनके अन्दर 45 किलो गांजा पत्ती जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4 लाख 50 हजार रूपये बताई गई है। इस सम्बन्ध में थाना सदर करनाल में मुकदमा न0 490 धाराधीन 20 व 25 एन.डी.पी.एस.एक्ट के तहत किया गया है।
सुरेन्द्र सिंह भौरिया, पुलिस अधीक्षक, द्वारा करनाल पुलिस की बागडोर सम्भालते ही यह स्पष्ट कर दिया था कि जरनल लॉ एण्ड आर्डर को हर हाल में दुरूस्त करनाल हमारी प्राथमिकता है और नशा करने वालो व नशे का व्यापार करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत मे बक्शा नही जाऐगा।
भौरिया ने  पत्रकारो को बताया कि विशेष चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत दिनांक 27.04.18 से दिनांक 06.05.18 तक चैकिंग के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराबनौसी करने वालों, अवैध शराब बेचने वालों और शराबनौसी करके सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंगबाजी कर आम जन के कार्य में बाधा पहुंचाने वालों के खिलाफ 94 अभियोग धारा आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज कर कुल 115 व्यक्तियों को गिरफतार किया गया। यातयात के नियमो का उल्घना करने वाले 2541 वहान चालको यातायात अधिनियम के तहत चालान किये गये।