करनाल – करनाल में दयाल सिंह कॉलेज रोड़ पर जाम , देखने वाला कोई नहीं

0
447

करनाल – करनाल में दयाल सिंह कॉलेज के आसपास करीबन 10 बजे से पूरा जाम लगा हुआ है जिसमें  स्कूल के बच्चे से लेकर सभी आने जाने वाले कब से फंसे हुए हैं , ये आज नहीं बल्कि हर रोज का काम है l करनाल में जाम का लगना कोई नई बात नहीं यहाँ आये दिन सुबह से शाम हो जाती है पर जाम की स्थिति बनी रहती है l इसकी शिकायत इस क्षेत्र के लोग कई बार कर चुके हैं l यहाँ के स्थानीय लोग इसके कई कारण बता रहे हैं सबसे बड़ा कारण है प्रशासन ने अम्बेडकर चौक , कल्पना चावला अस्पताल वाला चौक को बंद कर रखा है जिस वजह से सारे कॉलेज के सामने वाली सड़क से निकलने की कोशिश करते हैं और जाम  में फंस जाते हैं l यहाँ स्कूल कॉलेज हैं जिनकी बसें और स्कूटर ,मोटरसाइकिल भी बाहर सड़क पर ही खड़े रहते हैं l  हाल इतना बुरा है कि के आगे ही लम्बी लम्बी लाइनें लगी हुई रहती हैं l जिसे लोगों की गुहार के बावजूद ठीक नहीं किया गया l यहाँ के स्थानीय दुकानदार राजबीर सिंह ने बताया क़ि इसमें एक और बड़ी समस्या ये है कि अस्पताल का भी सारा ट्रैफिक बाहर ही खड़ा रहता है और ऊपर से आसपास की लगने वाली कालोनी के लोग कालोनी के गेट बंद करके रखते हैं , ये कोई बताये कि ये किसकी इजाजत से होता है l लोगों में इस बात को लेकर बहुत नाराजगी भी है कि इस समस्या को कोई नहीं देख रहा l

खास बात ये है कि कोई भी पुलिस टीम की या पुलिस कर्मचारी की कोई ड्यूटी यहाँ पर नहीं है जो व्यवस्था को ठीक करवा सके l