Karnal -बस फोटो में ही नेता

0
286

करनाल – लोकसभा चुनाव का ऐलान होने जा रहा है । जैसे जैसे चुनाव का समय नज़दीक आ रहा है वैसे ही राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं। राजनैतिक गतिविधियां तेज होने के साथ हर जगह शिलान्यास, उद्घाटन या पत्थर लगाने का काम इस समय जोर शोर से चल रहा है l हर नेता या समाजसेवी इसी दौड़ में लगा हुआ है कि मेरे प्रचार- प्रसार में किसी दूसरे नेता की बजाय कोई कमी न रह जाए l इस कड़ी में हर छोटा बड़ा नेता अपना प्रचार करने में लगा है । ये नेता कुछ लोगों को इक्कठा करके उनके साथ अपना फोटो रूपी प्रचार करने में लगे हुए हैं l कुछ ही समय में चुनाव की तिथि का ऐलान होते ही अचार संहिता लगने वाली है l इसके पश्चात कोई भी इसका उलंघन्न नहीं करेगा l ऐसा भी माना जा रहा है कि कुछ लोग तो केवल अपनी फाईल बनाने के लिए ही इन कार्यों को अंजाम दे रहे हैं जिससे आने वाले समय में अपनी टिकट की दावेदारी जताई जा सके l

करनाल में जिस तरह के विकास के दावे किए गए थे वैसा नहीं हुआ है । जो निर्माण हो रहा है वो धीमी गति से हो रहा है । लोग कह रहे हैं कि आगे दौड़ पीछे छोड़ वाला मुहावरा दोहराया जा रहा है l पांच साल के निर्माण कार्य अभी अधूरे नज़र आ रहे हैं ,इन्हे शीघ्र पूरा करवाने की तरफ किसी का ध्यान नहीं है । आजकल फोटो में नेता दिखने की कोशिश में ताजे ताजे समाजसेवी निकल कर आ रहे हैं । सत्ता बीजेपी की है तो स्वाभाविक है कि ज्यादा नेता भी बीजेपी के ही पैदा हो रहे हैं । ये लोग अपने बड़े समाजसेवी दिखने वाले फोटो साथ लेकर घूम रहे हैं, जबकि ये फोटो में कुछ और असल में कुछ ओर हैं । ये छुटभैये नेता शहर में होने वाले किसी भी कार्य का सेहरा अपने सिर लेना चाहते हैं । इस होड़ में गुटबाज़ी और अहंकार हावी होता भी साफ दिखाई दे रहा है । ये नेता इस बात को भूल रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में सांसद व विधायक के द्वारा अपना शक्ति प्रदर्शन जूतों और थप्पड़ के द्वारा किया गया , वो सबने लाइव देखा है l