Karnal:k3c माल परिसर समेत कई जगह पुलिस की मसाज पार्लर पर रेड , दर्जनों पकड़े

0
830

Karnal:आज सांय करनाल के सैक्टर 12 में चल रहे k3c माल परिसर में आज सिविल लाइंस थाना पुलिस ने छापा मारा। शहर में अन्य जगहों पर चल रहे स्पा और मसाज पार्लर की आड़ मे जिस्म फिरोशी के धंधे पर करनाल पुलिस की रेड पड़ी पुलिस ने कई युवक और युवतियों को हिरासत में लिया l शहर में कई जगह स्पा सेंटर व् मसाज पार्लर पर पुलिस ने छापा मारा है l पुलिस के छापा मारते ही माल में हड़कंप मच
गया। पुलिस ने कार्यवाही के बाद माल को सीज कर दिया। पकड़े गए लोग इधर उधर भागने लगे। पुलिस ने लगभग बीस से पच्चीस युवतियां और ग्राहक और दलाल पकड़े गए। पुलिस को मसाज पार्लर में लड़के और लड़कियां आपत्तिजनक अवस्था में मिले। पुलिस मसाज पार्लर संचालक के खिलाफ तथा पकड़े गए लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर रही है।

स्पा मसाज सेंटर की आड़ में चल रहे गंदे धंधे पर करनाल पुलिस ने आज छापामार कारवाई की है, करनाल पुलिस को पिछले लम्बे समय से मिल रही शिकयात के चलते आज करनाल में अलग अलग बने स्पा व् मसाज पार्लर की आड़ में रेड की जिसमे पुलिस ने दर्जनों युवक और युवतियों को गिरफ्तार किया है जो स्पा व् मसाज पार्लर की आड़ में गलत काम कर रहे थे l फिलहाल पुलिस अभी मामले की जाँच कर रही है लेकिन डीएसपी वीरेंदर सैनी का कहना है कि पुलिस ने शहर में कई जगह कारवाई की है जिसकी पूरी जानकारी अभी नही दी जा सकती है l लेकिन एक बात है पुलिस द्वारा शहर के स्पा सेंटर और मसाज पार्लर में हुई रेड से शहर में हडकंप मच गया है मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने दर्जन के करीब युवक युवतियों को हिरासत में लिया है जिनसे पुलिस पूछताछ करने के बाद ही आगे की कार्यवाही करेगी l
बताया जा रहा है कि शहर में कई स्थानों पर चल रहे मसाज पार्लरों में गलत काम हो रहा है। हालांकि इस तरफ किसी का ध्यान नहीं जाता है। पुलिस की इस कार्रवाई से मसाज पार्लरों में हड़कंप मचा हुआ है।