Karnal:भाजपा उम्मीदवार संजय भाटिया ने किया अपने चुनावी कार्यालय का शुभारंभ

0
259

करनाल -करनाल के भाजपा उम्मीदवार संजय भाटिया ने बुधवार को कर्ण नगरी के श्री कृष्ण मंदिर में हवन यज्ञ करके अपने चुनावी कार्यालय का विधिवत रुप से शुभारंभ किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए संजय भाटिया ने कहा कि विकास का दूसरा नाम भारतीय जनता पार्टी है, जो उन्हें पूरी लोकसभा क्षेत्र की जनता का अपार समर्थन व प्यार मिल रहा है जिसके लिए वह सदैव उनके आभारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि ये चुनाव संजय भाटिया का नहीं बल्कि  इस क्षेत्र के हर कार्यकर्ता का चुनाव है। ये चुनाव नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व व प्रदेश मुख्यमंत्री के पारदर्शिता से किए विकास कार्यों पर लड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 55 साल व नरेंद्र मोदी के 5 सालों की तुलना करें तो जितने विकास की रफ्तार इन 5 सालों में हुई हैं आज तक नहीं हुई। आज देश की जनता ने मन बना लिया है कि ये विकास की रफ्तार कम नहीं होने देंगे फिर से लोकसभा चुनाव में  भाजपा को पूर्ण बहुमत से जीत दिलाएंगे। हमारी पार्टी के लिए सबसे पहले देश उसके बाद संगठन आता है।  हमारी पार्टी में मंत्री, विधायक व आम कार्यकर्ता अपना चुनाव समझ कर मेहनत करता है।जिससे उसके परिणाम भी सुखद रहते हैं। विपक्षी पार्टी भाई भतीजा वाद व परिवावाद की राजनीति करते हैं। आज कई पार्टियां परिवार वाद में खत्म होने की कगार पर है। उन्होंने कहा यह चुनाव देश के सम्मान के लिए भी लड़ा जाना है ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हाथ मजबूत हो सके और वे देश के सम्मान को विदेशों में बढ़ा सके।इसके लिए जरूरी है भाजपा के सांसदों को जिताना।जिससे एक बार फिर मजबूत सरकार बन सके।देश की सर्जिकल स्ट्राइक तो हमारे वीर सैनिकों के लिए बाएं हाथ का काम था ऐतिहासिक घटना तो ये है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के कुशल राजनीति से बहुत से देश भारत के पक्ष में खड़े हुए। उन्होंने कहा कि आपके आशीर्वाद से मुझे मौका  मिलता है  तो करनाल की पहचान पूरे हिन्दुस्थान में सर्वश्रेष्ठ भाई चारे के रूप में उदाहरण प्रस्तुत करना रहेगा।और करनाल  में 5 वर्षों से विकास हो रहे हैं इनको ओर गति दी जायेगी और करनाल के युवाओं को रोजगार के लिए करनाल को एम्प्लायमेंट हब बनाना लक्ष्य रहेगा। विपक्षी पार्टियां  गठबंधन कर रही हैं भाजपा का गठबंधन देश की जनता से है। ये मजबूत गठबंधन है। आज समाज किसी भी पार्टी से सम्बंधित था वो भाजपा की नीति से प्रभावित होकर  नरेंद्र मोदी जी  के नेतृत्व में काम करने के लिए तैयार हो रहा है। इस अवसर पर खाद्य  उपभोक्ताआपूर्ति मामले मंत्री कर्णदेव काम्बोज, विधायक भगवान दास कबीर पंथी, जिला अध्यक्ष जगमोहन आनन्द, मेयर रेणु बाला गुप्ता, स्वच्छ भारत मिशन वाइस चेयरमैन सुभाष चन्द्र, अशोक सुखीजा, योगेश राणा,सफाई आयोग के सदस्य आजाद सिंह, शिरोमणि अकाली दल के सदस्य भूपेंद्र सिंह सन्त, कवींद्र राणा, कृष्ण लाल तनेजा, संजय बत्रा, शाम कपूरआदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।